23.9 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
संघ का वन विहार कार्यक्रम : "बोधिक रस" का कराया गया "रसपान"
उत्तर प्रदेश

संघ का वन विहार कार्यक्रम : “बोधिक रस” का कराया गया “रसपान”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का तिंदवारी ब्लाक के सिंघोली शिव मंदिर में वन बिहार कार्यक्रम हुआ। इसमें संघ के जिला प्रचारक अनुराग नें उन सबको संगठन के बौध्दिक रस का रसपान कराया। ज्ञान दिया कि संघ का इतिहास पढ़िये और ज्ञान वान बनिये। हिंदू समाज को समर्थवान बननें की प्रेणना दी। कहा कि मातृभूमि के लिए निस्वार्थ सेवा हमारे संगठन का उद्देश्य एंव भारतीय राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा कि बीज से वृक्ष बनता है और बीज को मिट्टी में मिल जाना पड़ता है। समर्पण ही बीज की ताकत है। संघ ऐसे लोगों से चलता है।

संघ का वन विहार कार्यक्रम : "बोधिक रस" का कराया गया "रसपान"
Sangh’s Van Vihar program: “Raspan” made for “Bodhik Ras”

उन्होंने कहा कि संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। संघ की पहली शाखा में सिर्फ 5 लोग शामिल हुए थे, लेकिन आज विश्व का सबसे बड़ा अराजनीतिक स्वयंसेवी और हिंदू संगठन है। संघ के 56 अनुसांगिक संगठन है सेवा भारती, विद्या भारती, संस्कार भारती, मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, बजरंग दल और राष्ट्रीय सिख संगत जैसे बड़े संगठन संघ के घटक हैं।


इस अवसर पर जिला सह संपर्क प्रमुख अवधेश, खंड शारीरिक प्रमुख संदीप सिंह, मंडल प्रमुख पलरा देवनाथ, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधान रमेश चंद्र पांडेय, सिंघौली प्रधान अरुण कुमार शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : 1165127 करोड़ का बजट ध्वनिमत से हुआ पास

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश का ‘बड़ा एक्शन’: 1.16 करोड़ का ठोका जुर्माना, 9,717 वाहनों का हुआ चालान

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने ‘बदली तस्वीर’ : गंदगी पर ‘हाईटेक’ सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति

City News Uttar Pradesh

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज : हमीरपुर में बाेले- प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न

City News Uttar Pradesh

जनपद के किसानों के ‘सम्मान’ में लगा “ब्रेकर” : 95 हजार रह जायेगे “हाथ मलकर”

ब्रेकिंग न्यूज़