- विनोद मिश्रा
बांदा। लोकसभा चुनाव से पहले जिले में भाजपा सांगठनिक बदलाव की प्रक्रिया में है। इससे खलबली का आलम है। इस संबंध में के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए एमएलसी श्री चंद्र शर्मा ने संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान महा जनसंपर्क अभियान की भी समीक्षा की गई। एमएलसी शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग मंडलों में, बदल बदल कर महा जनसंपर्क एवं टिफ़िन पर चर्चा कार्यक्रम करना है। शिक्षकों से संपर्क व संवाद करते हुए पीएम मोदी के समर्थन में मिस्ड कॉल कराना है।

सांगठनिक बदलाव हेतु पर्यवेक्षक श्री चंद्र शर्मा ने पार्टी कार्यालय में अलग बैठ कर बारी बारी से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से नये जिलाध्यक्ष के लिये फीडबैक लिया। श्री शर्मा यहां सांसद, विधायकों, प्रदेश, क्षेत्र सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष को छोड़कर 3 नामों का पैनल सहित गोपनीय रिपोर्ट 15 जुलाई तक प्रदेश संगठन को सौंप देंगे।

दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा जिला स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी श्रृंखला में मंडल, जिला और क्षेत्रीय संगठन में बदलाव होना है। पार्टी नेतृत्व ने जिलों में नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों से अत्यंत सहजता, सरलता, सुगमता और पारदर्शिता के साथ फीडबैक लेने को कहा गया है। खैर इस बदलाव बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रभारी संजय सिंह नें की। संचालन जिला महामंत्री कालू सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पालिका अध्यक्ष मालती बासू, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू,ममता मिश्रा,मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहें
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
