30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
संजय गांधी की याद में वरुण गांधी ने 'युवाओं' को प्रेरित: बसंत गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में जुटे 'युवा'
उत्तर प्रदेश

संजय गांधी की याद में वरुण गांधी ने ‘युवाओं’ को प्रेरित: बसंत गुप्ता के नेतृत्व में ‘जुटे’ युवा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। देशभर के युवाओं ने रविवार को नई दिल्ली के राजघाट स्थित शांतिवन में स्वर्गीय संजय गांधी की 79वीं जन्म जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर बांदा व बुंदेलखंड के युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। बांदा से आए समाजसेवी बसंत गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने संजय गांधी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक सभा में भाग लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी एवं युवा ह्रदय सम्राट वरुण गांधी भी उपस्थित थे।

संजय गांधी की याद में वरुण गांधी ने 'युवाओं' को प्रेरित: बसंत गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में जुटे 'युवा'

वरुण गांधी ने कहा कि यदि स्वर्गीय संजय गांधी आज होते तो देश भ्रष्टाचार से मुक्त और विकास के नए आयाम हासिल कर चुका होता। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में नैतिक मूल्यों और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा में सक्रिय रहें।

संजय गांधी की याद में वरुण गांधी ने 'युवाओं' को प्रेरित: बसंत गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में जुटे 'युवा'

बसंत गुप्ता ने बताया कि युवा ह्रदय सम्राट वरुण गांधी ने अपने पिता स्व. संजय गांधी की नीतियों और देश हित में किए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय संजय गांधी एक कुशल और स्पष्टवादी नेता थे और यदि वे आज होते तो देश में भ्रष्टाचार समाप्त हो चुका होता और देश विकास के नए आयाम हासिल कर चुका होता।

संजय गांधी की याद में वरुण गांधी ने 'युवाओं' को प्रेरित: बसंत गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में जुटे 'युवा'

श्रद्धांजलि सभा में बाँदा से बसंत गुप्ता के साथ मोहनीश, यशोवर्धन सिंह, अमित गुप्ता सहित अन्य युवा और उरई से सूरज पाण्डेय सूर्या, कमलाकांत, सतीश वर्मा बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्व. संजय गांधी की सांस्कृतिक और राजनीतिक विरासत को सम्मानित किया। बसंत गुप्ता ने कहा कि यह अवसर युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी और मेनका गांधी का आत्मिक स्नेह और मार्गदर्शन मिलने से युवाओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अमेठी सांसद किशोरी लाल बोले: भगवान राम ने भाजपा को दी सजा, उनकी नैतिक हार हुई

भाजपा का जनाक्रोश या ‘फोटो शो’? कार्यक्रम ‘भाषण बाजी’ में सिमटा, ‘ठंडा’ पड़ा आक्रोश

City News Uttar Pradesh

आसमान से बरस रही आग : गर्मी का सितम जारी, लू कर रही बेहाल, देश में बांदा सबसे ज्यादा गर्म

City News Uttar Pradesh

डीएम की ‘दो टूक’ : अब नहीं चलेगी ‘कागजी कसरत’, अमित आसेरी ने अफसरों पर कसा शिकंजा

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट में औरंगजेब से जुड़ा ‘दिलचस्प’ अध्याय: ‘मुगल बादशाह’ ने बनवाया था ‘बालाजी मंदिर’

City News Uttar Pradesh

आवास योजना पर ‘सरकारी ताला’ : छत का ‘सपना’ फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

ब्रेकिंग न्यूज़