City News Uttar Pradesh
मानसून ने तोड़ी 'गर्मी' की जकड़न: शहर में सुकून, किसानों के माथे पर 'चिंता' की लकीरें
उत्तर प्रदेश

मानसून ने तोड़ी ‘गर्मी’ की जकड़न: शहर में सुकून, किसानों के माथे पर ‘चिंता’ की लकीरें

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। लगभग दस दिन के लंबे ब्रेक के बाद आखिरकार मानसून ने फिर दस्तक दे दी। रविवार का दिन जिलेभर के लोगों के लिए राहत और सुकून लेकर आया। सुबह से लेकर देर रात तक कभी हल्की तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। इस बारिश ने जहाँ लोगों को भीषण उमस से राहत दिलाई, वहीं खेत-खलिहानों में किसानों की चिंता भी बढ़ा दी।

मानसून ने तोड़ी 'गर्मी' की जकड़न: शहर में सुकून, किसानों के माथे पर 'चिंता' की लकीरें

पिछले कई दिनों से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान थे। लेकिन रविवार की बारिश ने मानो पूरे जिले को ठंडी बयार और सुहाने मौसम की सौगात दे दी। दिनभर लोग बारिश का मजा लेते रहे। जहाँ एक ओर आमजन बारिश का आनंद उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खेतों में काम कर रहे किसान परेशान हैं। खेतों की जुताई और बुवाई के समय पर ही यह बारिश आना किसानों के लिए संकट बन गई है। कई जगह खेत इतने गीले हो गए हैं कि हल और ट्रैक्टर से जुताई करना संभव नहीं रह गया।

मानसून सक्रिय होंने से बारिश बनी "राहत": नौ साल बाद सबसे ठंडा दिन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश साहा का कहना है कि “बारिश सभी फसलों के लिए मुफीद है, खासकर धान की फसल को इसका बहुत लाभ मिलेगा। लेकिन खाली खेत अधिक गीले हो जाने से किसानों को जुताई में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।” मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। रुक-रुक कर होने वाली बारिश से तापमान सामान्य रहेगा और उमस से राहत जारी रहेगी। लेकिन यदि बारिश लगातार होती रही तो फसल की तैयारी और बुवाई का समय और आगे खिसक सकता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बारिश बनी कहर: 50 साल पुराना मकान गिरा, तीन लोग मलबे में दबे, मची ‘अफरा-तफरी’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बूथ सम्मेलन में जीत हेतु दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव

City News Uttar Pradesh

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा

विधायक प्रकाश का प्रयास : नये साल में चीनी मिल की मिल जायेगी सौगात !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़