City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकश के वायरल वीडियो से 'हिला' प्रशासन: पंचायत मित्र बर्खास्त, सचिव पर भी गिरी 'गाज'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकश के वायरल वीडियो से ‘हिला’ प्रशासन: पंचायत मित्र बर्खास्त, सचिव पर भी गिरी ‘गाज’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की ‘पंचायत व्यवस्था’ का ‘काला चेहरा’ सामने आ गया। ‘गरीब और विकलांग’ के हक पर ‘डाका’ डालने वाले ‘भ्रष्ट कर्मचारी बेनकाब’ हो गए। यह खुलासा तब हुआ जब ‘सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी’ ने एक विकलांग व्यक्ति से ‘घूस मांगते पंचायत मित्र का वीडियो वायरल’ कर दिया। वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन की नींद उड़ गई और आनन-फानन में कार्रवाई शुरू हुई।

विधायक प्रकश के वायरल वीडियो से 'हिला' प्रशासन: पंचायत मित्र बर्खास्त, सचिव पर भी गिरी 'गाज'

शनिवार देर शाम प्रशासन ने ग्राम पंचायत मित्र विष्णु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे बर्खास्त कर दिया। वहीं, मिलीभगत और लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। यह मामला ब्लाक महुआ क्षेत्र के ग्राम ऐला का है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में पात्र विकलांग से ‘घूस’ वसूली की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालकर प्रशासन की ढुलमुल कार्यशैली और भ्रष्ट तंत्र पर करारा प्रहार किया।

बांदा डीएम सतर्क हो जायें : पड़ोरा बालू खदान में शुरू हो गया अवैध खनन, माफिया का अट्टाहस

जिलाधिकारी जे. रीभा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए परियोजना निदेशक डीआरडीए और जिला पंचायतराज अधिकारी की जांच टीम गठित की। टीम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जांच में साफ साबित हो गया कि पंचायत मित्र विष्णु सरकारी योजनाओं के नाम पर अवैध वसूली करता था। रिपोर्ट आने के बाद पंचायत मित्र को बर्खास्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

विधायक प्रकश के वायरल वीडियो से 'हिला' प्रशासन: पंचायत मित्र बर्खास्त, सचिव पर भी गिरी 'गाज'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा “गरीब और विकलांग” का हक छीनने वाले भ्रष्ट कर्मचारियों को संरक्षण क्यों मिलता है ? अगर वीडियो सामने न आता तो क्या प्रशासन कार्रवाई करता ? उन्होंने चेतावनी दी कि “अब किसी भी योजना में गरीबों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।” ग्रामीणों का आरोप है कि यह मामला सिर्फ एक पंचायत का नहीं है, बल्कि पूरे इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना और अन्य सरकारी योजनाओं में घूसखोरी का बोलबाला है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मां के साथ सो रही नाबालिग को अगवा कर दो युवकों ने किया गैंगरेप: खंडहर में ले जाकर की हैवानियत

City News Uttar Pradesh

कोर्ट की अवमानना, कोरोना काल की फीस स्कूल नहीं कर रहे वापस : मुख्य मंत्री से शिकायत

यूपी का अनोखा विधायक प्रकाश द्विवेदी : जनमन में है गजब की प्रसन्नशनीय छवि

योगी का क्राइम-कंट्रोल मॉडल: यूपी पुलिस हो रही हाईटेक, अब बाडी वार्न कैमरा और फुल बाडी प्रोटेक्टर से लैस होंगे जवान

City News Uttar Pradesh

बांदा: काम में गड़बड़ी व लापरवाही सचिव को पड़ी भारी, मनरेगा डिप्टी कमिश्नर ने दिया कारण बताओ नोटिस

City News Uttar Pradesh

तीन करोड़ खर्च: आठ सौ सफाईकर्मी ‘लापता’, सिस्टम की खुली पोल !

ब्रेकिंग न्यूज़