![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती समारोह पर एवं सुशासन सप्ताह के अवसर पर प्रशानिक स्तर के आकर्षक कार्यक्रम हुआ। मुख्य राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राज्य मंत्री रामकेश निषाद द्वारा सुशासन सप्ताह एवं अटल बिहारी वाजपेई केजन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की प्रशंसा की।

कहा कि अटल जी द्वारा अंत्योदय योजना,पोखरण परमाणु बम शक्ति का जो परीक्षण किया गया था उसको अन्य देशों द्वारा भी सराहा गया। अटल जी ने भारत को सशक्त बनाने का बहुत बड़ा कार्य किया।

यह अन्य देशों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए पर्याप्त पानी की सोच की गई थी जिसको हमारे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साकार रूप दिया जा रहा है।

केन बेतवा लिंक परियोजना से जोड़ने का शिलान्यास छतरपुर से आज किया जा रहा है ताकि हर क्षेत्र को पानी की सुविधा प्राप्त हो। अंत्योदय योजना को सही मायने में साकार किया जा रहा है।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सुशासन शब्द की उत्पत्ति पर कहा कि अटल जी ने कई वर्षों पूर्व देश के लिए समर्पित जो सपना संजोया था इस पथ पर चलकर वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी देश को विकास की ओर ले जा रहें हैं।विभिन्न क्षेत्रों को विकास की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

अटल जी के सपनों को पूरा किया जा रहा है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि डीएम नगेंद्र प्रताप सिंह नें सुशासन दिवस एवं अटल बिहारी के जन्म दिवस पर कहा कि हमें हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के मार्ग निर्देशन पर चलकर जनपद एवं देश का नाम अच्छा कार्य करके रोशन करना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह एवं पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता नें अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय के छात्राओं तथा अन्य विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण, काव्य पाठ आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

इसके बाद जिला पंचायत सभागार में भी कार्यक्रम हुआ। मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश, जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं पालिकाध्यक्ष मालती, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू नें विचार व्यक्त किया। पार्टी के वरिष्ठ जन सम्मानित किये गये। वहीं अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
