- विनोद मिश्रा
बांदा। शंकर सरोवर नबाब टैंक में उत्तम बांदा सुन्दर बांदा की परिकल्पना के तत्वावधान मे रविवार को पुनः छठवीं बार “सफाई अभियान छक्का जड़ा”। साथ हीं प्रशंसा के पात्र बनें।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू इस अभियान से अपनें “जल योद्धा के नाम को सार्थक” कर समाज को नई दिशा के रूप में आगे बढ़ाने का “प्रेणना स्रोत” बन गये है। उनके नेतृत्व में बुन्देली प्रकृति पर्यटन के बैनर तले काफी संख्या में श्रमदानीं छठवीं बार भी एकत्रित हुये। साथ ही सरोवरों एवं तालाबों को सफाई के माध्यम से सुंदर एवं आकर्षक बनाने का संदेश दिया गया।

सरोवर सफाई अभियान के इस छठवें चरण में पत्रकार, वकील, डाक्टर, व्यापारी गण, के अलावा राजनैतिक एवं समाज सेवियों नें सहभागिता निभाई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें अपील किया कि सभी लोग आगे भी अपना योगदान दे कर जिले के तालाबों को सुन्दर बनाने की योजना को मूर्ति रुप देने के लिए आगे आयें। अपने सपनों के बांदा को आकार दें।

आप देखेंगे कि जैसा सोचा था वैसा सुन्दर और उत्तम बांदा बन गया। एक कदम अपने लिए अवश्य चले और मन्जिल तक पहुंचेंगे यह विश्वास रखे ! पूर्व जिलाध्यक्ष जीतू नें कहा कि शंकर सरोवर के बाद मुख्यालय के अन्य तालाबों में भी सफाई अभियान चलाया जाऐगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
