28.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा हुआ गमगीन : भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात जवान की दुर्घटना मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा हुआ गमगीन : भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात जवान की दुर्घटना मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में तैनात जवान की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई। इससे माहौल गमगीन है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें गहरी संवेदना व्यक्त की है। थाना चिल्ला अंतर्गत अतरहट गांव निवासी जवान त्रिमोहन सिंह (35) उर्फ शीलू भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में तैनात था। 29 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे आधा दर्जन साथियों के साथ नीलम घाटी में ड्यूटी के दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया।

बांदा हुआ गमगीन : भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात जवान की दुर्घटना मौत
Banda is inconsolable: Accidental death of a soldier posted in Indo-Tibetan Border Police

इससे त्रिमोहन नीचे खाई में जा गिरा, जब तक अन्य जवान खाई में पहुंचे तब तक मौत हो गई थी। वहीं, खबर मिलने के बाद अतरहट गांव में परिजनों के साथ-साथ गांव में मातम छा गया। दिवंगत के बड़े भाई मुन्ना सिंह ने बताया कि एक माह पहले मेरा भाई त्रिमोहन सिंह छुट्टी पर घर आया था।


घटना सुनने के बाद दिवंगत त्रिमोहन सिंह की पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। दिवंगत के दो लड़के यशवर्धन सात वर्ष और रियांश चार वर्ष का है। त्रिमोहन सिंह की शादी मध्यप्रदेश के सतना रायपुर में हुई थी। आगे बताया कि कल मेरे भाई का पार्थिव शरीर उत्तराखंड से अतरहट गांव आएगा। वहीं, घटना के बाद तिंदवारी विधायक एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें गहरा दुख जताया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पिता द्वारा पत्नी की हत्या से पुत्रों के सुनहरे भविष्य पर काली छाया !

City News Uttar Pradesh

भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला : फेकू के साथ बेचू भी है सरकार, गठबंधन को मिलेंगी 400 सीटें, सीएम योगी पर कसा तंज

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति द्वारा लापरवाही पर वार : तीन अधिकारियों का रोका वेतन

एसटीएफ मामले में अब शुक्रवार को होगी सुनवाई, 6 जवानों संग एक मुखबिर की हत्या का है मामला

Banda : डीडीसी चुनाव में बसपा को मिली राजनीतिक संजीवनी …

बेसिक शिक्षा की “तिजोरियों” में लगा है “ताला” ! कैसे खुले ? “चाभी” “अकर्मण्यता” के हवाले !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़