32 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड की आवाज़ को मिला 'कलम और कानून' का साथ: संघर्ष समिति द्वारा सम्मानित
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की आवाज़ को मिला ‘कलम और कानून’ का साथ: संघर्ष समिति द्वारा सम्मानित

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति ने शनिवार को बांदा अधिवक्ता संघ सभागार में एक अहम कदम उठाया। समिति ने पहली बार बुंदेलखंड पृथक राज्य आंदोलन को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से पत्रकारों और अधिवक्ताओं का  भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया।

बुंदेलखंड की आवाज़ को मिला 'कलम और कानून' का साथ: संघर्ष समिति द्वारा सम्मानित

समारोह का मकसद स्पष्ट था “जनप्रतिनिधि भले चुप रहें, लेकिन कलम और कानून का स्वर यह आंदोलन बुलंद करे।” समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र दुबे ने कहा “बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाना सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि आमजन के जीवन और अस्मिता की लड़ाई है। पत्रकारों और अधिवक्ताओं का सहयोग इस लड़ाई को निर्णायक बनाएगा।” सम्मान समारोह के दौरान पत्रकार अनिल शर्मा, सुधीर निगम, गोपाल गोयल, बुद्ध प्रकाश अग्निहोत्री ने पत्रकार जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने पत्रकारिता के गिरते स्तर, बाजारवाद और सत्ता से सौदेबाज़ी पर गंभीर चिंता जताई।

बुंदेलखंड की आवाज़ को मिला 'कलम और कानून' का साथ: संघर्ष समिति द्वारा सम्मानित

वरिष्ठ संपादक रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, पत्रकार संतोष निगम ‘दादा’, विनोद मिश्रा, अनिल सिंह ‘आवारा’, जय नारायण मिश्रा,छायाकार कमल जैसे क्षेत्र के चर्चित पत्रकारों को अंग वस्त्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

बुंदेलखंड की आवाज़ को मिला 'कलम और कानून' का साथ: संघर्ष समिति द्वारा सम्मानित

इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे ‘लालू’, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक अवस्थी, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश खादीवाला और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने भी महत्वपूर्ण शिरकत की। उन्होंने मौजूदा पत्रकारिता और अधिवक्ता समुदाय की जिम्मेदारियों पर चर्चा की और पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को खुला समर्थन दिया।

बुंदेलखंड की आवाज़ को मिला 'कलम और कानून' का साथ: संघर्ष समिति द्वारा सम्मानित

कहा की “यह आंदोलन भावनात्मक नहीं, अधिकारों की लड़ाई है। जब तक बुंदेलखंड के युवा, वकील और पत्रकार आगे नहीं आएंगे, तब तक सत्ता के गलियारों में हमारी आवाज नहीं गूंजेगी।” कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रहे समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र दुबे ने स्पष्ट किया कि अब समिति चरणबद्ध आंदोलन की ओर बढ़ेगी। पत्रकारों और अधिवक्ताओं के सहयोग से “जनगाथा से जनक्रांति” की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डाकिया डाक नहीं बांटता जलाता हैं, रिपोर्ट दर्ज पर विभाग बचाने में जुटा !

विधायक प्रकाश ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना : बोले विकास के नाम रहा भ्रष्टाचार !

City News Uttar Pradesh

मदीने के खजूर बने रोजेदारों की पहली पसंद दाम में हुआ इजाफा

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : चंदा मामा अब दूर के नहीं पास के हुये

City News Uttar Pradesh

बांदा : पांच गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल …

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश सचिव का सपाइयों ने किया स्वागत, कहा- किसानों और छात्रों का सपा सरकार ने किया भला …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़