City News Uttar Pradesh
नाग पंचमी पर विशेष : विलुप्त हो रही गुड़िया पीटने की अनोखी परंपरा
उत्तर प्रदेश

नाग पंचमी पर विशेष : विलुप्त हो रही गुड़िया पीटने की अनोखी परंपरा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में नाग पंचमी पर कपड़े से बनी गुड़िया को पीटनें की परंपरा अब लुप्त सी होती जा रही है। दरअसल यहां इस पर्व को मनाने का ढंग कुछ अनूठा है, यहां नागपंचमी के दिन गुड़िया पीटने की अनोखी परंपरा निभाई जाती है। नागपंचमी के दिन लडकियां घर के पुराने कपड़ों से रंग बिरंगी गुड़िया बनाती हैं और उसे चौराहे पर डाल देती हैं। बच्चे इन गुड़िया को कोड़ों और डंडों से पीटकर खुश होते हैं।

नाग पंचमी पर विशेष : विलुप्त हो रही गुड़िया पीटने की अनोखी परंपरा

किंवदंती है कि एक बार गरुण से बचते हुये एक नाग ने महिला से याचना की, कि वह उसे कहीं छिपा ले। जिससे वह गुरुण के प्रकोप से बच जाये। महिला ने उसे छिपा लिया लेकिन यह बात उसके पेट में नहीं रुकी। उसने अन्य लोगों को भी बता दी। इस बात को सुन क्रोधित हुये नागदेव ने महिला को श्राप दिया कि साल में एक दिन तुम सब पीटी जाओगी। सदियों पुरानी यह प्रथा आज भी एक पर्व के रूप में निभाई जा रही है। औरत के प्रतीक कपड़े से बनी गुड़िया को तालाब के पास या चौराहे पर फेंकती है और लड़के उनकी पिटाई करते है।

नाग पंचमी पर विशेष : विलुप्त हो रही गुड़िया पीटने की अनोखी परंपरा

एक अन्य किंवदंती है कि नागपंचमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार भी होता है। इसके बारे में कई कथाएं प्रचलित हैं।एक राजा की बेटी थी जिसका नाम गुडिया था। वह दूसरे राज्य के राजा के बेटे से प्रेम करने लगती है। दुश्मन राज्य के युवराज से प्रेम की बात गुडिय़ा के भाइयों को स्वीकार नहीं होती जिसके चलते वह गुडिय़ा की बीच चौराहे पर पिटाई कर देते हैं। उसकी मौत हो जाती है। उसके सातों भाई समाज में यह घोषणा करते हैं कि ऐसा अनैतिक कार्य कोई करेगा तो उसका हश्र भी ऐसा ही होगा। उस दिन के बाद से प्रतिवर्ष यह परम्परा चलती रही और चौराहों पर कपड़े की गुडिय़ा बनाकर पीटी जाने लगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा गेहूं खरीद में ‘फिसड्डी’ : बुंदेलखंड के अन्य जिलों ने मारी बाजी, हमीरपुर बना सिरमौर

मौसमी रोगों नें जमकर भरी उड़ान : जिला अस्पताल हाउस फुल !

City News Uttar Pradesh

सत्य ही नारायण एवं जीवन का सार है : पंडित श्रवण कुमार

चोरों का दुस्साहस : दो दुकानों से उड़ाया हजारों का माल, गल्ला मंडी के समीप हुई घटनाएं

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर: शादी से पहले दुल्हन ने दहेज में मांगी ऐसी चीज कि टूट गया रिश्ता, दूल्हे को लगा बड़ा झटका …

पैरोल पर छूटी तलाकशुदा महिला की हत्या से हड़कंप: दुष्कर्म की भी आशंंका, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़