31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें ऊर्जा मंत्री को बताया : बिजली आपूर्ति हो गई है सत्यानाश !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें ऊर्जा मंत्री को बताया : बिजली आपूर्ति हो गई है सत्यानाश !

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी बिजली समस्या को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलें। जिले में व्याप्त बिजली संकट से अवगत कराया। बताया की आपूर्ति व्यवस्था सत्यानाशी हो गई है। बांदा शहर में एक नये सब स्टेशन की आवश्यकता पर जोर दिया।

विधायक प्रकाश नें ऊर्जा मंत्री को बताया : बिजली आपूर्ति हो गई है सत्यानाश !

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली की बदहाली बताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उपभोक्ता हर रोज शिकायतें कर रहे हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतें लो वोल्टेज की हैं। जल संस्थान वाले भूरागढ़ फीडर को भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए मंत्री को कुछ सुझाव भी दिए हैं। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि बांदा शहर में जहीर क्लब में नये सब स्टेशन की महती आवश्यकता है। इससे शहर में बिजली लोड कम होगा।

विधायक प्रकाश नें ऊर्जा मंत्री को बताया : बिजली आपूर्ति हो गई है सत्यानाश !

विधायक द्विवेदी नें बताया की बिजली समस्या जिले में लाईलाज हो गई है। जनता एवं किसान अत्यधिक परेशान है। बिजली विभाग को करोड़ों में धनराशि बांदा के लिये मिली पर समस्या निपटने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। ओवरलोडिंग से निजात नहीं मिल पा रही। जल संस्थान को भरपूर बिजली मुहैया कराने के लिए भूरागढ़ उपकेंद्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति जरूरी है। विधायक ने मंत्री को बताया कराया कि सुचारु बिजली आपूर्ति न होने से छवि पर असर पड़ रहा है। मंत्री ने शीघ्र समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावों पर काम के निर्देश दिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली विभाग के दो अफसर विद्दुत चोरी वालो के लिये काल, हो रही है “वाह-वाह” ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश दें रहें हैं मिशन 24 की रणनीति को कामयाबी से धार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का गूंज रहा है नारा : अबकी बार चार सौ पार, फिर मोदी सरकार

City News Uttar Pradesh

हाईटेंशन विद्युत लाइन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा

अपना दल की बैठक में संगठन की खुली पोल: राष्ट्रीय महासचिव ने पढ़ाया “ककहरा”

ब्रेकिंग न्यूज़