27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
खरगे ने की पीएम मोदी की कड़ी आलोचना: बोले 10 वर्षों से आपने केवल नकारात्मक राजनीति की, अब INDIA के लिए बोल रहे कड़वे शब्द
देश विदेशराजनीति

खरगे ने की पीएम मोदी की कड़ी आलोचना: बोले 10 वर्षों से आपने केवल नकारात्मक राजनीति की, अब INDIA के लिए बोल रहे कड़वे शब्द

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष पर “भारत छोड़ो” वाले तंज को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि यह “हमारी जीत” है कि जिन लोगों को 75 साल तक “भारत छोड़ो आंदोलन” याद नहीं था, वे अब ऐसा कर रहे हैं।

खरगे ने की पीएम मोदी की कड़ी आलोचना: बोले 10 वर्षों से आपने केवल नकारात्मक राजनीति की, अब INDIA के लिए बोल रहे कड़वे शब्द
Kharge strongly criticized PM Modi: said for 10 years you did only negative politics, now speaking bitter words for INDIA

मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला प्रधानमंत्री द्वारा 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के लिए एक कार्यक्रम को संबोधित करने के कुछ घंटे बाद सामने आया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर ”नकारात्मक राजनीति” करने का आरोप लगाया और कहा कि अब पूरा देश भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण के लिए “भारत छोड़ो’ की मांग कर रहा है।

इसके बाद पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, पिछले 10 वर्षों से आपने केवल विभाजनकारी नकारात्मक राजनीति की है। अब आप I.N.D.I.A के लिए भी कड़वे शब्द बोल रहे हैं। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में ट्वीट कर कहा, पिछले तीन महीने से मणिपुर हिंसा को आप काबू नहीं कर पाए हैं। आपकी विभाजनकारी राजनीति ने समुदायों को आपस में ऐसे लड़वाया है कि वहां गृह युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। अब तक करीब 150 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

खरगे ने की पीएम मोदी की कड़ी आलोचना: बोले 10 वर्षों से आपने केवल नकारात्मक राजनीति की, अब INDIA के लिए बोल रहे कड़वे शब्द
Kharge strongly criticized PM Modi: said for 10 years you did only negative politics, now speaking bitter words for INDIA

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हरियाणा में जो हो रहा है वो पूरा देश देख रहा है। जहां दशकों से दंगा नहीं हुआ, वहां आपकी सरकार और आपके संघ परिवार के लोग भाई को भाई से लड़वा रहें है। कट्टरपंथी दोषी समाज के शत्रु हैं, चाहे वो किसी भी धर्म के हो। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने इस देश को केवल बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता, गरीबी, महिला असुरक्षा, दलित उत्पीड़न और सामाजिक अन्याय दिया है। खरगे ने आगे कहा, इन सबको खत्म करने की जरूरत है। यह आपके सरकार के लिए असंभव लगता है। जनता में निराशा है। समस्याओं का निराकरण करने के बजाय प्रधानमंत्री जी रोज अपने लिए एक नये उद्घाटन का प्रोग्राम ढूंढते हैं। सरकारी आयोजनों में राजनीति करते हैं और विपक्ष पर हमला करते हैं।

add
उन्होंने कहा, आपके राजनीतिक पूर्वजों ने भारतीय को भारतीयों के खिलाफ खड़ा किया, अंग्रेजी हुकूमत का साथ दिया, मुखबिरी की और “भारत छोड़ो” का कड़ा विरोध किया। गांधी की हत्या की साजिश में उनकी संदिग्ध भूमिका थी। राष्ट्रीय ध्वज- तिरंगे का विरोध किया। आजादी के 52 साल तक उसे फहराया नहीं। सरदार पटेल को उनको तिरंगे का बहिष्कार करने के लिए चेतावनी देनी पड़ी। जो 75 सालों नहीं याद आया वो “भारत छोड़ो” अब याद आ रहा है। यही हमारी जीत है। “भारत जुड़ेगा, I.N.D.I.A जीतेगा” !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

खरगे ने की पीएम मोदी की कड़ी आलोचना: बोले 10 वर्षों से आपने केवल नकारात्मक राजनीति की, अब INDIA के लिए बोल रहे कड़वे शब्द

खरगे ने की पीएम मोदी की कड़ी आलोचना: बोले 10 वर्षों से आपने केवल नकारात्मक राजनीति की, अब INDIA के लिए बोल रहे कड़वे शब्द
Kharge strongly criticized PM Modi: said for 10 years you did only negative politics, now speaking bitter words for INDIA
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सपा पर तीखा हमला, बोले- एसी कमरों में रहने वाले लगा रहे मिथ्या आरोप

City News Uttar Pradesh

एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री बनकर तैयार, प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को करेंगे देश को समर्पित

City News Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी की खुली चिट्ठी: शिवपाल और ओपी राजभर को अखिलेश की दो टूक, कहा- जहां ज्यादा सम्मान मिले, आप वहां जाने के लिए आजाद

राकेश टिकैत बोले- यूपी पुलिस पंगा न ले: संसद से पहले बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान, गाड़ी रोकी तो ट्रैक्टर से निकलेंगे

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव को लेकर भजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चल रहा मंथन, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर में कांग्रेस का ‘मास्टर स्ट्रोक’ ! ‘ब्राह्मण’ पर ‘दांव’ हुआ पक्का ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़