30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की तकदीर में प्रकाश की 'लकीर': विधायक द्विवेदी ने दिया 32 करोड़ का एसी कन्वेंशन सेंटर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

बांदा की तकदीर में प्रकाश की ‘लकीर’: विधायक द्विवेदी ने दिया 32 करोड़ का एसी कन्वेंशन सेंटर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नाम ‘प्रकाश’ हो तो विकास की ‘रोशनी’ दूर तक जाती है। उनकी जिद और जुगाड़ से मंडल मुख्यालय बांदा को 32 करोड़ का ‘मेगा तोहफा’ मिलने जा रहा है। डीएम कॉलोनी में जीआईसी के बगल और पुस्तकालय के पीछे 4400 वर्गमीटर जमीन पर ‘अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ की नींव पड़ने वाली है। डीपीआर बनकर लखनऊ कूच कर चुकी है।

बांदा की तकदीर में प्रकाश की 'लकीर': विधायक द्विवेदी ने दिया 32 करोड़ का एसी कन्वेंशन सेंटरयह कोई ‘हॉल’ नहीं, बांदा का अपना ‘मिनी प्रगति मैदान’ होगा। दो मंजिला, पूरी तरह वातानुकूलित, 3200 वर्गमीटर का भूतल और 1200 वर्गमीटर का पहला तल। फायर फाइटिंग से लेकर सीसीटीवी,दो लिफ्ट, डिजिटल साउंड, हाई-फाई लाइट और मॉडर्न फर्नीचर मतलब ‘साहब वाली सारी सुविधा’ एक छत के नीचे। 500 लोग एक साथ बैठेंगे, ‘इको’ की टेंशन नहीं, मंच पर बोले तो आवाज सीधे ‘दिल तक’ पहुंचेगी। विधायक प्रकाश दिवेदी की इस पहल से अब डीएम की मीटिंग हो या कॉलेज का एनुअल फंक्शन, बिजनेस कॉन्क्लेव हो या मुशायरा सबके लिए ‘परमानेंट पता’ तैयार हो रहा है।

बांदा की तकदीर में प्रकाश की 'लकीर': विधायक द्विवेदी ने दिया 32 करोड़ का एसी कन्वेंशन सेंटरखास बात ये कि जमीन की ‘नो-ऑब्जेक्शन’ से लेकर डीपीआर तक का काम ‘प्रकाश स्पीड’ से हुआ है। बांदा विकास प्राधिकरण के जरिए फाइल नगर विकास विभाग पहुंच चुकी है। यानी अब ‘लखनऊ से लाइट ग्रीन’ होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। शहर में चर्चा है “विधायक प्रकाश ने सिर्फ वादा नहीं,’वादे का नक्शा’ पास करवा दिया। 32 करोड़ का ये कन्वेंशन सेंटर आने वाले सालों में बांदा की प्रशासनिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आर्थिक ‘रीढ़’ मजबूत करेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ स्थिति की किया समीक्षा : राहत बचाव के दिये कड़े निर्देश

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : सचिवालयों में बैठना सुनिश्चित करें अधिकारी व कर्मचारी

City News Uttar Pradesh

पत्नी की जुदाई नें हबीब की ली जान: गोली मारकर कर ली खुदकुशी

डीएम नागेंद्र नें शुरू कराया भूजल सप्ताह: जल ही जीवन का होगा संदेश

News : बांदा : प्रेमी के उत्पीड़न से तंग युवती पहाड़ पर चढ़ी…

City News Uttar Pradesh

News : उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक IAS आफिसर का रुक सकता है प्रमोशन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़