27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी और योगी महिलाओं का भविष्य कर रहे उज्जवल
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी और योगी महिलाओं का भविष्य कर रहे उज्जवल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है की भाजपा सरकार महिलाओं का भविष्य उज्जवल बनाने की ओर गंभीरता से कार्य कर रही है। महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाया जा रहा है। उनको सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं। जलशक्ति मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी और योगी महिलाओं का भविष्य कर रहे उज्जवल
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad said: Modi and Yogi are making the future of women bright

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 150 लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर वितरण हेतु प्रतीकात्मक चेक दिया। मंत्री  रामकेश निषाद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार नें महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाने तथा उनकी सुविधाओं को बढाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनायें संचालित की हैं, जिससे जीवन स्तर में सुधार हो सके। इसी क्रम में उज्जवला योजना संचालित कर महिलाओं को खाना पकाने में घूल एवं घुयें की कठिनाइयों से बचाव किया गया।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी और योगी महिलाओं का भविष्य कर रहे उज्जवल
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad said: Modi and Yogi are making the future of women bright

गैस सिलेण्डर दिये गये हैं। दीपावली के शुभ अवसर पर पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर वितरित किया जा रहा है। राज्य मंत्री निषाद नें कहा की महिल सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना, मिशन शक्ति, बेटी-बचाओ, बेटी-पढाओं, मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना, जननी सुरक्षा आदि योजनओं को संचालित किया गया है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी और योगी महिलाओं का भविष्य कर रहे उज्जवल
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad said: Modi and Yogi are making the future of women bright

इस अवसर पर मंत्री निषाद द्वारा 14 गैस एजेन्सियों के माध्यम से उज्जवला योजना के 150 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूपये 610.95 का चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, नोडल अधिकारी उज्जवला योजना शरद कुमार, जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, प्रेम नारायण, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दलितों पर जुल्म के खिलाफ सपा की हुंकार: विधायक विशंभर का सत्तापक्ष पर सीधा हमला

शर्मनाक : बांदा में युवती को बेहोश कर बना रहा था शारीरिक संबंध, पड़ोसियों के आने पर भागा दुकानदार

एमएलसी जितेंद्र सिंह बोले: बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक बजट, मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

City News Uttar Pradesh

महावीर स्वामी की चांदी के रथ में निकली रथ यात्रा : भक्ति मय हुआ वातावरण !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़