City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News-डीएम तथा दो एस डीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनके बंगले में धरने पर बैठे अतिरिक्त एसडीएम…

 

  • विनोद मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की बाढ़ सी आ गई है। ताजा मामला प्रतापगढ़ का है, जहां के जिलाधिकारी के साथ ही दो एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाकर एक अतिरिक्त एसडीएम अपनी पत्नी के साथ डीएम के सरकारी बंगले में धरने पर बैठे हैं। डीएम के बंगले का गेट अंदर से बंद है जबकि बाहर सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार कलेक्ट्रेट परिसर के निकट अपने सरकारी बंगले में रहते हैं। शुक्रवार को दिन में करीब उनके आवास में एक बजे अतिरिक्त एसडीएम विनीत उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि उनके खिलाफ एक जांच में एडीएम (एफआर) ने गलत रिपोर्ट लगा दी। इससे नाराज अतिरिक्त एसडीएम विनीत उपाध्याय ने डीएम डॉ. रुपेश कुमार और दो एसडीएम सहित कई कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
इसके बाद से वह डीएम आवास के अंदर धरने पर बैठे हैं और बाहर पुलिस का पहरा है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें हवन पूजन के साथ नवरात्र पर्व का किया समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़

यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले मदरसा, 15 तक डीएम शासन को देंगे सर्वे रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी के बदले समीकरणों में पूर्व विधायक दलजीत के प्रत्याशी बनाये जाने की बढ़ी उम्मीदें !

City News Uttar Pradesh

यूपी के मंत्री रामकेश नें एमपी में फूंका चुनावी बिगुल: चंदला विधानसभा में सघन जनसंपर्क

City News Uttar Pradesh

शिक्षक की ट्रक की चपेट में आकर हुई मौत : परिवार में कोहराम

पुरानी पेंशन की टेंशन में दिया धरना, की नारेबाजी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़