26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
तिंदवारी में अशोक दीपा की जोड़ी: विकास के दम पर सपा से मांगा टिकट, बोले काम बोलता है
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

तिंदवारी में अशोक दीपा की जोड़ी: विकास के दम पर सपा से मांगा टिकट, बोले काम बोलता है

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी विधानसभा की सियासी पिच पर इस बार ‘पति-पत्नी पार्टनरशिप’ सबसे सपा टीम से तगड़ी बैटिंग कर रही है। नाम है अशोक सिंह गौर और दीपा सिंह गौर। इलाका इन्हें ‘विकास की युगल-जोड़ी’ कहकर सलाम करता है। वरिष्ठ सपा नेता अशोक सिंह और तीन बार की जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह अब अपनी पार्टी से विधानसभा टिकट के लिए ‘फ्रंट फुट’ पर आ गए हैं, और दावेदारी ऐसी कि सपा से टिकट मांग रहे अन्य टिकटार्थीयों के हौसले अभी से डगमगानें लगे हैं।

'गौर दंपत्ति' का 'सियासत' में जलवा: कहा 2027 में बनेगी 'सपा सरकार' !‘लोकप्रियता’ का ग्राफ देखो तो समझ आता है कि ये जोड़ी ‘नेता’ कम, ‘ब्रांड’ ज्यादा है। अशोक सिंह जब मंच से ‘काम का कच्चा-चिट्ठा’ खोलते हैं तो विरोधी ‘मौन व्रत’ में चले जाते हैं पैलानी तहसील भवन, पिपरहरी डिग्री कॉलेज, मटौंध गल्ला मंडी, कालेश्वर मंदिर पावर हाउस, ककरा-भिंडोरा नाले के पुल, रेहुटा का हाईस्कूल, पैलानी की दूसरी मंडी और गांव-गांव तक बिछी सीसी-डामर की ‘काली लकीरें’।

अशोक सिंह गौर बने 'तिंदवारी' राजनीति में सपा का 'मजबूत चेहरा': छात्र नेता से सियासत की धुरी तकदीपा सिंह का नाम आते ही महिलाएं कहती हैं “दीदी ने सदस्य रहते हर मजरे तक ‘विकास’ पहुंचाया, अब वह या उनके पति विधायक बनकर ‘वरदान’ दे देंगें। गौर दंपति का दावा ‘जुबानी’ नहीं, ‘जमीनी’ है ‘सपा सरकार में जो ईंट हमने रखी,आज वो इमारत’ बनकर खड़ी है।

अशोक सिंह गौर बने 'तिंदवारी' राजनीति में सपा का 'मजबूत चेहरा': छात्र नेता से सियासत की धुरी तकतिंदवारी की जनता ‘गवाह’ है, ‘वोटर’ नहीं। हमने पुल बनाए तो रिश्ते जुड़े, स्कूल बनाए तो भविष्य गढ़े, पावर हाउस दिए तो अंधेरा मिटाया। अब टिकट की रेस में अशोक-दीपा ने ‘विकास का डोजियर’ ही सपा हाईकमान की टेबल पर रख दिया है। दलील साफ है चेहरा नहीं, ‘कैरेक्टर’ देखो; नारे नहीं, ‘नतीजे’ देखो। तीन बार की जिपं सदस्य पत्नी और जमीन से जुड़े पति की जोड़ी जब एक साथ मैदान में उतरेगी तो ‘साइकिल’ अपने आप ‘सरपट’ भागेगी।

अशोक सिंह गौर और ओम नारायण बोले: सपा जिलाध्यक्ष नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना 'लक्ष्य'तिंदवारी के चाय-पान के ठेलों पर अब एक ही चर्चा “टिकट बंटेगा तो ‘समीकरण’ से, पर जीतेगा तो ‘काम’ से। और काम के मामले में ‘गौर जोड़ी’ के आगे सबका ‘खाता’ खाली है। सपा दफ्तर तक आवाज पहुंच चुकी है कि अगर ‘जमीनी पकड़’ टिकट का पैमाना है तो अशोक-दीपा ‘वॉकओवर’ ले जाएंगे। फिलहाल गेंद सपा के पाले में है। पर तिंदवारी की जनता ने तो ‘बैलेट’ से पहले ही ‘बोल’ दिया है “विकास चाहिए तो ‘गौर’ को, बदलाव चाहिए तो भी ‘गौर’ को। टिकट दो तो ‘जीत’ फ्री में लो !

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी की बड़ी सौगात : बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें …

City News Uttar Pradesh

बांदा में योगी महाराज की साख दांव पर: पीडब्लूडी द्वारा गढ्ढा मुक्ति में तीन करोड़ का बंदर-बांट !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी सरकार किसानों की ढाल, हो रही तरक्की

City News Uttar Pradesh

हाय राम : किसान हित में सरकार चुस्त पर क्या प्रशासन सुस्त ?

राहुल गांधी अब कारपेंटर्स के बीच पहुंचे: फर्नीचर मार्केट में कारीगरों के साथ चलाई आरी, कुर्सी बनाना सीखा

City News Uttar Pradesh

शोहदे की हरकतों और ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा फांसी पर झूली, हुई मौत, 6 पेज के सुसाइड नोट के अंत में खून से लिखी ये बात, पुलिस कर रही जांच

ब्रेकिंग न्यूज़