City News Uttar Pradesh
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का 'राम मंदिर चढ़ावा विवाद' पर बड़प्रहार: राज्यपाल से कठोर कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ‘राम मंदिर चढ़ावा विवाद’ पर बड़ा प्रहार: राज्यपाल से कठोर कार्रवाई की मांग

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। बांदा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

राजेश दीक्षित ने 'फसल तबाही' पर मुआवजा की उठाई आवाज: राज्यपाल को भेजा मांग पत्रराजेश दीक्षित ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण से लेकर अब तक देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अरबों रुपये का दान दिया, लेकिन चढ़ावे और धनराशि का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की कि जिन लोगों पर जांच में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि जांच में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या पदाधिकारी की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारियों की संपत्तियों में असामान्य वृद्धि की भी जांच होनी चाहिए।

क्रांतिवीर गोपीनाथ की जयंती पर गूंजा 'आज़ादी' का इतिहास: कांग्रेस ने 'संघर्षों' को किया प्रणाम/0258राजेश दीक्षित ने अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जांच के लिए समय दिए जाने के बाद अब जनता निष्कर्ष का इंतजार कर रही है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे करोड़ों राम भक्तों का विश्वास बना रहे और धार्मिक संस्थाओं की पारदर्शिता पर कोई प्रश्नचिह्न न लगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने राज्यपाल से मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित कर जांच शीघ्र पूरी कराई जाए और यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, ट्रेन का पीछा कर भाई ने बचाई बहन की आबरू …

यूपी के हाइवे अब चमकेंगे : चालीस हजार करोड़ से बनेंगी दो हजार नई सड़कें भी, गांवों पर फोकस

विधायक प्रकाश तीन विधानसभाओं का सहारा: बुंदेलखंड की ‘सियासत’ में चमका बिरला चेहरा

City News Uttar Pradesh

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू की टीमों ने जिलों में डाला डेरा

डीएम दुर्गा शक्ति नें कुपोषण अभियान की कामयाबी के लिये दिखाई सख्ती

City News Uttar Pradesh

बांदा में छात्र आंदोलन के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास ? बनी हास्यास्पद स्थिति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़