- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला सहकारी बैंक में कैशियर ने धोखाधड़ी करके एक ग्राहक के खाते से 5.43 लाख रुपये निकाल लिए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच कराई तो मामला सही निकला। इस बीच आरोपित ने ब्याज समेत रकम ग्राहक के खाते में जमा करा दी, लेकिन उसे निलंबित कर दिया गया। अब गबन में सहयोगी मानते हुए दो शाखा प्रबंधकों समेत चार बैंक कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कराई गई है।

बांदा शहर में कचहरी रेलवे क्रासिंग के पास स्थित जिला सहकारी बैंक मुख्य शाखा में बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी अंडे का ठेला लगाने वाले रवि कुमार का बचत खाता है। उसके खाते में 12.50 लाख रुपये जमा थे। पासबुक में इंट्री कराने पर उसको पता चला कि खाते से 5.43 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। उसने मुख्य कार्यपालक अधिकारी से शिकायत की। उन्होंने तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई। 24 नवंबर, 2021 को टीम ने दी गई रिपोर्ट में बताया कि कैशियर गुलाब बाबू ने वर्ष 2020 में रवि के बचत खाता से 25 फरवरी, 24 मार्च, 15 अप्रैल, 29 अप्रैल, 27 मई, 33 जून, 28 जुलाई को हर बार 49-49 हजार रुपये फर्जी तरीके से निकाले हैं।

22 मार्च, 2021 को दो लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इस तरह सात बार में कुल 5.43 लाख रुपये निकाले। इस बीच कैशियर गुलाब ने खुद को फंसता देख 24 नवंबर को ही ब्याज समेत पांच लाख 62 हजार 846 रुपये रवि के खाते में जमा करा दिए। मामले में कैशियर को निलंबित करने के साथ गबन में सहयोगी रहे शाखा प्रबंधक मुकेश बाबू व रामचंद्र, लिपिक रतनलाल व अनिल कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। उप महाप्रबंधक (लेखा) से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

– एक और ग्राहक के खाते से निकासी, मांगा स्पष्टीकरण
जिला सहकारी बैंक में करबई (बड़ोखर खुर्द) निवासी गनेश कुमार का भी यहां बचत खाता है। उसके खाते से 25 जून, 2021 को 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। गनेश की शिकायत पर इस संबंध में उप निबंधकसहकारिता ने शाखा प्रबंधक व कैशियर से स्पष्टीकरण मांगा है।
– उप निबंधक ने तलब किए अभिलेख
चित्रकूटधाम मंडल के उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता दीपक ङ्क्षसह ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी एमए सिद्दीकी से दोषी कर्मचारियों के नाम, विवरण व जमा धनराशि के विवरण का साक्ष्य संस्तुति सहित मांगा है। साथ ही विस्तृत आख्या भी 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने को कहा है। कहा कि इस मामले से ग्राहकों में बैंक की छवि खराब हुई है। इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
