29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सीएम को भी दिया धोखा, अधूरे शौचालय का कराया उद्घघाटन ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । चौंकाने और आश्चर्यमें डाल देने वाली खबर! अधूरे इज्जत घर का मुख्य मंत्री से उदघाटन करा लिया गया। ब्लाक के अधिकारियों ने इस संदर्भ में डीएम को भी अंधेरे में रखने का दुस्साहस किया।यह खबर जसपुरा ब्लाक के सिकहुला गांव का है। यहां का सामुदायिक शौचालय अभी भी अधूरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अधूरे शौचालय का पिछले वर्ष अक्तूबर माह में मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन करा लिया गया।


चार लाख 80 हजार रुपये से बने शौचालय को संचालित दिखाने के लिए दीवारें खड़ी कर रंग-रोगन कर दिया गया, जबकि अंदर न तो लैट्रिन सीट लगी है। न ही टैंक बना है। इसमें ताला लटका रहता है। बिना टैंक के ही शौचालय के बाहर पेंट कराकर दीवारों में महिला और पुरुष लिखा दिया गया है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह चौहान, राजकरन पाल, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र निषाद, रोहित साहू ने बताया कि शौचालय का बजट खाते से निकाला जा चुका है।


इसके बाद भी सामुदायिक शौचालय अधूरा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सामुदायिक शौचालय निर्माण पूरा कराने और जांच की मांग की है। प्रभारी बीडीओ राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि मौके पर जाकर देखेंगे कि किस वजह से शौचालय अधूरे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दो हंसो के जोड़े में विवाद : एक ने लगाई खुद को आग …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश अलर्ट मोड पर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जनप्रतिनिधियों के साथ किया दौरा, बोले- बांटी जा रही राहत सामग्री

City News Uttar Pradesh

साइबर ठगी का नया हथियार ‘बिंगो मॉड वायरस’ : ठग ‘मिनटों’ में ‘तबाह’ कर देता है ‘जिंदगी’

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन का गौशाला पर औचक छापा : जिम्मेदारों को सख्त निर्देशों से नवाजा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दिया फिटनेस मंत्र : बोले- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ, हजारों लोगों ने किया योग

City News Uttar Pradesh

यूपी का बांदा अब एमपी का सफर करेगा आसान, 22 करोड़ की लागत से बनेंगे 9 पुल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़