25.3 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के बोडेपुरवा ने दिखाया आइना: 'नेता औऱ सरकार' का छोड़ा आसरा, श्रमदान से बना रहे अपना गांव महान
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा के बोडेपुरवा ने दिखाया ‘आइना’: नेता औऱ सरकार का छोड़ा आसरा, श्रमदान से बना रहे अपना ‘गांव’ महान

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब “विकास कागजों में सिमट” जाए और “जनप्रतिनिधि वादों से मुकर” जाएं, तब “गांव कैसे महान” बनता है, इसकी “मिसाल” बन रहा है “बांदा का बोडेपुरवा”। जिले की नरैनी तहसील के बिल्हरका पंचायत के इस छोटे से मजरे ने साबित कर दिया है कि “इंतजार करने वाले नहीं, बल्कि श्रमदान करने वाले अपने गांव की तकदीर खुद” लिखते हैं।बांदा के बोडेपुरवा ने दिखाया आइना: 'नेता औऱ सरकार' का छोड़ा आसरा, श्रमदान से बना रहे अपना गांव महानमध्य प्रदेश की सीमा से सटे बोडेपुरवा में “विकास की एक भी किरण नहीं पहुंची” थी। न सड़क, न स्कूल, न आंगनबाड़ी। पीने के पानी के लिए एकमात्र हैंडपंप, जिसके “चारों ओर कीचड़ और गंदगी”। भूमिहीनों को मिले पट्टों पर दबंगों का कब्जा। यह “उपेक्षा की पराकाष्ठा थी, लेकिन ग्रामीणों ने हार नहीं” मानी।बांदा के बोडेपुरवा ने दिखाया आइना: 'नेता औऱ सरकार' का छोड़ा आसरा, श्रमदान से बना रहे अपना गांव महानइस “अंधेरे” में उम्मीद की “लौ” बनी सामाजिक संस्था विद्या धाम समिति। सचिव राजा भइया की “प्रेरणा” से ग्रामीणों ने ठान लिया की “अपना गांव खुद बनाएंगे”। और फिर शुरू हुआ “एक आदर्श अभियान”। फावड़ा उठाया, कुदाल उठाई और श्रमदान से वह कर दिखाया जो “बड़े-बड़े वादों” में नहीं हुआ। गांव के एकमात्र हैंडपंप को दुरुस्त किया, उसके आसपास सफाई कर नाली बनाई और बीमारी के अड्डे को स्वच्छता का प्रतीक बना दिया। यहीं नहीं रुके, गांव के भविष्य यानी बच्चों के लिए श्रमदान से ही स्कूल का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके बाद “सड़क निर्माण का कार्य भी श्रमदान” से होगा।बांदा के बोडेपुरवा ने दिखाया आइना: 'नेता औऱ सरकार' का छोड़ा आसरा, श्रमदान से बना रहे अपना गांव महानआज “बोडेपुरवा सिर्फ एक गांव नहीं, एक आदर्श” है। एक सोच है कि “गांव महान सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि ग्रामीणों के पसीने और एकजुटता” से बनता है। विद्या धाम समिति के सचिव राजा भइया ने कहा की “यह एक गांव की नहीं, आत्मसम्मान की कहानी” है। बोडेपुरवा ने दिखा दिया कि अगर “इरादे बुलंद हों तो पगडंडियों वाला गांव भी महान” बन सकता है। यह कहानी हर उस “गांव के लिए प्रेरणा” है जो आज भी “विकास की बाट जोह” रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा : उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

City News Uttar Pradesh

मंत्री संजय की सियासी हुंकार: मछुआरे अब सिर्फ ‘शिकारी’ नहीं, सत्ता के भी बनेंगे रणनीतिकार !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, मत्स्य पालन अपनाये : मालामाल हो जायें

City News Uttar Pradesh

भाजपा में ‘चिकित्सा फंड’ की मांग तेज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने उठाई आवाज

City News Uttar Pradesh

यूपी: कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी सपा, पार्टी ने तैयार क‍िया मास्टर प्‍लान

बांदा में अंकित बासू ने उड़ाई नींद: पालिका चुनाव से 10 माह पहले विपक्षी समीकरण किये फेल !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़