City News Uttar Pradesh
मंत्री संजय की सियासी हुंकार: मछुआरे अब सिर्फ 'शिकारी' नहीं,सत्ता के भी बनेंगे रणनीतिकार !
उत्तर प्रदेश

मंत्री संजय की सियासी हुंकार: मछुआरे अब सिर्फ ‘शिकारी’ नहीं, सत्ता के भी बनेंगे रणनीतिकार !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद ने रविवार को मत्स्य पालक मेले और जातीय जनगणना संगोष्ठी के मंच से सत्ता, संगठन और समाज तीनों को झकझोर देने वाले ऐलान किए। कहा कि अब मछुआ समाज को योजनाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार की मंशा है कि हर योजना का लाभ सीधे पात्र तक पहुंचे।

मंत्री संजय की सियासी हुंकार: मछुआरे अब सिर्फ 'शिकारी' नहीं,सत्ता के भी बनेंगे रणनीतिकार !

मंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना,निषाद राज बोट योजना, दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड,मत्स्य पालक कल्याण कोष जैसी योजनाओं का ज़िक्र किया।कहा की “अब समाज को जागरूक होकर योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।”

मंत्री संजय की सियासी हुंकार: मछुआरे अब सिर्फ 'शिकारी' नहीं,सत्ता के भी बनेंगे रणनीतिकार !

डाॅ. संजय निषाद ने मांग रखी कि केंद्र सरकार सेंसस मैनुअल का पूरी तरह से पालन कर निषाद, मझवार, तुरेहा, तरमालीपासी जैसी जातियों की स्पष्ट गिनती कराए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा “जैसे उत्तराखंड में इन जातियों को एक सामाजिक समूह मानकर शामिल किया गया है,वैसा ही उत्तर प्रदेश में भी होना चाहिए।” डाॅ. निषाद ने दो टूक कह दिया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान, बीडीसी,और जिला पंचायत सदस्य पदों पर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारेगी। हालांकि ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे पदों पर भाजपा को समर्थन पूर्ववत मिलेगा।

मंत्री संजय की सियासी हुंकार: मछुआरे अब सिर्फ 'शिकारी' नहीं,सत्ता के भी बनेंगे रणनीतिकार !

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया और कहा “जिन्होंने दशकों तक मछुआ समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा,आज उनके पास कहने को कुछ नहीं बचा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पति को बचाने के लिए 30 फीट गहरे कुएं में उतर गई पत्नी: कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को निकला गया बाहर

City News Uttar Pradesh

केन होने लगी मस्त : बरियारपुर बांध से उफ़नाया जल प्रेम, नहरें भी इतराई, प्रशासन एलर्ट

City News Uttar Pradesh

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हुआ ‘मंथन’ : मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

City News Uttar Pradesh

बांदा : तमंचा व तीन जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार …

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट, जुलाई तक हर जिले में हो जाएगी एक-एक यूनिट

City News Uttar Pradesh

इश्क और मुश्क की हैरत अंगेज दास्तां : 134 युवतियों के अपहरण का काला अध्याय !

ब्रेकिंग न्यूज़