27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
पति को बचाने के लिए 30 फीट गहरे कुएं में उतर गई पत्नी: कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को निकला गया बाहर
उत्तर प्रदेश

पति को बचाने के लिए 30 फीट गहरे कुएं में उतर गई पत्नी: कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को निकला गया बाहर

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। पत्नी से नाराज पति ने 30 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। पति को बचाने के लिए पत्नी भी कुएं में उतर गई। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद दोनों पति-पत्नी को कुएं से बाहर निकाला। जिले के कुरारा थानाक्षेत्र के परसी डेरा गांव निवासी अंश कुमार (32) बुधवार सुबह करीब 10 बजे किसी बात को लेकर अपनी पत्नी गुड्डो देवी से नाराज हो गया।

पति को बचाने के लिए 30 फीट गहरे कुएं में उतर गई पत्नी: कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को निकला गया बाहर
Wife went into 30 feet deep well to save her husband: After a lot of effort both were pulled out

बाद में अपने घर के पीछे खेतों पर बने 30 फीट गहरे कुएं में जाकर छलांग लगा दी। पति को मनाने पीछे पीछे जा रही पत्नी ने पति को कुएं में छलांग लगाते देखा तो वह भी आनन फानन में अपनी साड़ी को लकड़ी की बल्ली में बांधकर कुएं में उतर गई। हल्ला गुल्ला सुनकर गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने कड़ी मसक्कत के बाद दोनों पति पत्नी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल पति को सीएचसी लेकर आए। जहां उसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नसीमुद्दीन सिद्दिकी कांग्रेस प्रदेश न्याय समिति में शामिल: 15 को आयेंगे गृह जनपद

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले ‘संभावित बाढ़’ पर अलर्ट: सुरक्षा के हों रहे पुख्ता इंतजाम

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग की भीष्म प्रतिज्ञा : सभी होम्योपैथी में छापा, मिली व्यवस्था चौपट ! …

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय नहीं हो पाए आरोप

City News Uttar Pradesh

ईद मिलादुनबी पर निकला जुलूस : राष्ट्र प्रेम और भाई चारा की पेश हुई मिसाल

City News Uttar Pradesh

पंद्रह साल बाद आया हत्याकांड पर फैसला : एसटीएफ जवानों के गुनाहगार ठोकिया सदस्यों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़