29.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू एवं मालती बासू की अनूठी पहल: धार्मिकता और सेवा का दिखा संगम
उत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू एवं मालती बासू की अनूठी पहल: धार्मिकता और सेवा का दिखा संगम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान को बांदा में नई ऊँचाइयाँ देने का काम किया भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत तन्मयता से कर रहें हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू एवं मालती बासू की अनूठी पहल: धार्मिकता और सेवा का दिखा संगम

गुरुवार को जब वह केन नदी के तट पर पहुंचे तो वहां का नजारा हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई शुरू कर दी। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, अधिशासी अधिकारी श्रीश चंद्र चौधरी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू एवं मालती बासू की अनूठी पहल: धार्मिकता और सेवा का दिखा संगम

कल्लू सिंह राजपूत ने साफ शब्दों में कहा ‘स्वच्छता केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, यह हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिए’। हम सबको मिलकर संकल्प लेना होगा कि अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखेंगे। यह न सिर्फ हमारी जिम्मेदारी है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति कर्तव्य भी है। उन्होंने यह भी बताया कि सेवा पखवाड़ा केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज के कमजोर वर्गों की मदद, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने जैसे कार्य भी शामिल हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू एवं मालती बासू की अनूठी पहल: धार्मिकता और सेवा का दिखा संगम

पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने कहा कि नगर पालिका ने भी इस अभियान को गंभीरता से लिया है और नवरात्र से पहले शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नगर पालिका के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भागीदारी निभाएँ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का बढ़ता ग्राफ, अब ट्विटर पर राहुल गांधी को पीछे छोड़ा

City News Uttar Pradesh

सरोवर सफाई अभियान: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू बन गये “जल योद्धा”

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र सेंगर ‘बजट’ पर बोले: ‘विकसित प्रदेश’ की बनेगा ‘मजबूत नींव’

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने चालक इम्त्याजुद्​दीन को दिया जिंदगी का सबसे यादगार तोहफा, रिटायरमेंट पर खुद कार चलाकर घर तक गए छोड़ने जिलाधिकारी

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें बिजली अधिकारियों को डपटा : आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की स्वतंत्रता दिवस पर हुंकार: ‘पीडीए’ को ‘हक’ और संविधान की ‘रक्षा’ असली ‘आजादी’, 2027 पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़