City News Uttar Pradesh
बैंक में जमा बाबा के 23 लाख की रकम खातों में ट्रांसफर कर पौत्र फरार
उत्तर प्रदेश

बैंक में जमा बाबा के 23 लाख की रकम खातों में ट्रांसफर कर पौत्र फरार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब हो गया बाबा के खाते से 23 लाख रुपये की रकम पौत्र ने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी। जब परिवार को पता चला तो वह घर से लापता हो गया। बाबा ने आशंका जताई है कि कुछ युवकों ने उसके पौत्र को बरगलाकर या रकम को दोगुना करने का झांसा देकर उनके खाते से रुपया निकाला है। उन्होंने अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस विवेचना कर रही है।

बैंक में जमा बाबा के 23 लाख की रकम खातों में ट्रांसफर कर पौत्र फरार

शहर कोतवाली के क्योटरा मोहल्ला निवासी रामकृपाल वर्ष 2020 में दरोगा पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके तीन बेटे रामऔतार, रामफल और कमलेश है। सबसे बड़े पुत्र रामऔतार का बेटा 16 वर्षीय डीएवी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। उनके पौत्र ने अपने मोबाइल में गूगल एप डाउनलोड कर उनके खाते से 23 लाख रुपये निकाल लिए। जब उससे पूछा तो वह 14 सितंबर से लापता हो गया है।

बैंक में जमा बाबा के 23 लाख की रकम खातों में ट्रांसफर कर पौत्र फरार

उन्होंने तहरीर में यह भी बताया कि वह अगले दिन एसबीआई ब्रांच कचहरी गए वहां बैंक का स्टेटमेेंट निकाला तो जानकारी हुई कि दो जुलाई से 12 सितंबर तक अलग-अलग खातों में 23 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने स्टेटमेंट को पुलिस के हवाले किया है। उनका कहना है कि यह खाते छह लोगों के हैं। उन्होंने ही उनके पौत्र को बरगलाकर यह पैसा निकाला है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि छात्र का मोबाइल बंद चल रहा है। उसके दोनों नंबरों को सर्विलांस में लगाया गया है। उसकी खोजबीन के लिए टीम गठित की गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा सदस्यता में आयेगी फस्ट: पार्टी की त्रिमूर्ति नें सफलता का दिया मंत्र

मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को 21 दिवसीय स्किलवर्थ अटेंडेंट प्रशिक्षण का हुआ समापन

City News Uttar Pradesh

बांदा में दो युवकों ने दी जान : एक का शव पेड़ पर लटका मिला, दूसरे ने साड़ी से फंदा बना की खुदकुशी …

आयुक्त बालकृष्ण नें पकड़ी जल जीवन मिशन की लापरवाही: अधिकारियों को फटकार लगाई

खाद के लिये तड़के से लाइन, बैरंग लौट रहे किसान: पर्याप्त स्टॉक का दावें फेल !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी और योगी महिलाओं का भविष्य कर रहे उज्जवल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़