24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सैनिक स्कूल प्रस्ताव न भेजने पर फटकार : सरकार नें भेजा सख्त पत्र
उत्तर प्रदेश

बांदा में सैनिक स्कूल प्रस्ताव न भेजने पर फटकार : सरकार नें भेजा सख्त पत्र

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल मुख्यालय में सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल पर सैनिक स्कूल खोले जाने के लिये विलंब पर सरकार नें फटकार लगाई है। यहां राजकीय माध्यमिक स्कूलों, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और निजी व एनजीओ में से किसी एक माध्यम में चलाया जाना है। माध्यमिक स्कूल सैनिक स्कूल के रूप में परिवर्तित हो जायेगा। या फिर नया भी खोला जा सकता है। इसके लिये यहां जिला विद्यालय निरीक्षक के पास सरकार का “सख्ती भरा स्मरण पत्र” भी आया है। विलंब पर नाराजगी जताई गई है।

बांदा में सैनिक स्कूल प्रस्ताव न भेजने पर फटकार : सरकार नें भेजा सख्त पत्र

निर्देश दिए गए हैं कि वह इच्छुक विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर जल्द रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजें। योजना के मुताबिक माध्यमिक विद्यालयों को सैनिक स्कूल में परिवर्तित करने यानी यहां पर विद्यालय में एक अलग भवन बनाकर और पहले से चल रहे स्कूल का संसाधन प्रयोग कर इसे चलाया जाएगा। यही नहीं नया सैनिक स्कूल अगर कोई शैक्षिक संस्था खोलना चाहती है तो वह छूट उसे मिलेगी। निजी संस्थाओं को इसके लिए अधिक से अधिक प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बांदा में सैनिक स्कूल प्रस्ताव न भेजने पर फटकार : सरकार नें भेजा सख्त पत्र

डीआइओएस विजय पाल सिंह नें इस संदर्भ में बताया की वह शीघ्र बैठक कर सैनिक स्कूल खोलने के लिए प्रस्ताव प्रबंधकों से लेंगे। फिर रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा। आपको बता दें की सैनिक स्कूल के छात्रों को सेना में भर्ती के लिये विशेष वरीयता दी जाती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह भाई वाह : बांदा में कूड़ा-करकट किचन को बना रहा लाजवाब

City News Uttar Pradesh

पद्द्म श्री से सम्मानित उमाशंकर बुंदेलखंड को बनायेगें पानी दार

City News Uttar Pradesh

सिमौनी धाम में अवधूत महाराज का जारी रहेगा मेला व भंडारा

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !

City News Uttar Pradesh

चहक कार्यक्रम से महक उठा विकास खंड महुआ : आंगन बाड़ी भरेंगी खुशबू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़