28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में फिर महकने लगी बासमती चावल की खुशबू: खेती में बंपर मुनाफा
उत्तर प्रदेश

बांदा में फिर महकने लगी बासमती चावल की खुशबू: खेती में बंपर मुनाफा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एक बार फिर बासमती चावल की बहार होने जा होगी। किसानों का रुझान पुनः इसकी खेती की ओर बढ़ा है। बांदा जिला ढाई दशक पहले धान का कटोरा कहा जाता था। यहां के सुगंधित चावल बासमती, परसन की व्यापारियों में बहुत मांग थी।

बांदा में फिर महकने लगी बासमती चावल की खुशबू: खेती में बंपर मुनाफा

सरकारी क्रय केंद्रों पर पतले और सुगंधित धान की खरीद न होने से किसान मोटा धान बोने लगे थे। इससे यहां सुगंधित चावल की उपज कम होने लगी, लेकिन एक बार फिर किसानों का रुझान खुशबू वाले धान बासमती, परसन की ओर बढ़ा है। सरकारी बीज भंडार पर उनके बीज न मिलने पर भी किसानों ने बाजार से बीज खरीद कर धान की रोपाई की है।

बांदा में फिर महकने लगी बासमती चावल की खुशबू: खेती में बंपर मुनाफा

दरअसल किसानों को पिछले साल दाम अच्छे मिलने से किसानों का रुझान बासमती और परसन की ओर बढ़ा। इस साल 63 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है। इसमें करीब 60 हजार हेक्टेयर में सुगंधित धान रोपा गया है। सबसे अधिक बांदा के नरैनी, अतर्रा आदि क्षेत्रों में 30 हजार हेक्टेयर से पतला धान रोपित किया जा रहा है। प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह का कहना है कि सरकार को बाजार रेट पर पतले धान की भी खरीद सरकारी केंद्र पर खरीद करनी चाहिए। भुगतान समय पर हो यह भी तय करना चाहिए।

बांदा में फिर महकने लगी बासमती चावल की खुशबू: खेती में बंपर मुनाफा

विश्व बाजार में पतले धान की मांग अधिक है। इसी प्रकार प्रगतिशील किसान मोहम्मद असलम का कहना है कि मोटे धान की फसल देर से तैयार होती है। इससे रबी की फसल पिछड़ जाती है। मोटा धान पतले से आधे दाम पर मिलता है। इस कारण किसानों का रुझान पतले धान की ओर बढ़ा है। बासमती चावल प्रोसेसिंग इकाई अगर यहां लगा दी जाए तो किसानों का फायदा होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शहर में लगातार चोरियों एंव खुलासा न होने से व्यापारी आक्रोशित: पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता आयोग नें डीएम से मिडियेसन सेंटर के लिये मांगी भूमि

काजी पुर पंप कैनाल ‘काट’ रहा है ‘बवाल’ : अधिकारियों की मनमानी, नहर में नहीं ‘पानी’

City News Uttar Pradesh

संविधान पर ‘आपात’ हमला नहीं भूलेगा भारत: भाजपा ने कहा- लोकतंत्र की हत्या थी ’25 जून’

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान की ‘नीलामी का मुद्दा’ हाईकोर्ट पंहुचा: जनहित याचिका ‘दायर’

City News Uttar Pradesh

सांप्रायिक सौहार्द का नजारा: मंदिरों में देवीगीत, मस्जिदों में तरावीह की तकबीर

ब्रेकिंग न्यूज़