24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री नंदी नें कहा: पीएम मोदी वर्तमान आधुनिक विकसित भारत के विश्वकर्मा
उत्तर प्रदेश

मंत्री नंदी नें कहा: पीएम मोदी वर्तमान आधुनिक विकसित भारत के विश्वकर्मा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन यहां सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। इस दौरान यहां मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश सरकार एवं जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी थे। उन्होंने इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी को विकसित भारत के विश्वकर्मा की संज्ञा नें नवाजा।

मंत्री नंदी नें कहा: पीएम मोदी वर्तमान आधुनिक विकसित भारत के विश्वकर्मा

नगर पालिका परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री नंदी नें विधायक प्रकाश दिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू एवं डीएम नगेन्द्र प्रताप के साथ मोदी की विश्वकर्मा भगवान के साथ तुलनात्मक पूजा की। इसके बाद अवस्थी पार्क में भाषण का दौर चला। मंत्री नंदी नें कहा की पीएम मोदी कड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। पिछले10 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी ने कई ऐसे फैसले लिए, जिसने देश की दशा और दिशा ही बदल डाली। इन्हीं फैसलों ने उन्हें विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बना दिया है।

मंत्री नंदी नें कहा: पीएम मोदी वर्तमान आधुनिक विकसित भारत के विश्वकर्मा

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा की पीएम मोदी की पहचान भारत के सबसे सशक्त प्रधानमंत्री के रूप होती है। उन्होंने सबसे पहले 2014 में केंद्र की सत्ता संभाली। उनके पहले पांच साल को लोगों ने काफी पसंद किया और 2019 में और भी सशक्त बनाकर लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। अब वह तीसरी बार प्रधान मंत्री है।

मंत्री नंदी नें कहा: पीएम मोदी वर्तमान आधुनिक विकसित भारत के विश्वकर्मा

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें पीएम मोदी को जन्म दिन पर बधाई देते हुये उन्हें भारत ही नहीं विश्व का अग्रणी नेता एवं जनता का मसीहा बताया। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेताओं नें भी अपने भाषणों में पीएम मोदी की राजनीतिक कुशलता का गुण गान किया। पालिकाध्यक्ष मालती बासू नें सभी का आभार जताया। बाद में दो नये सफाई वाहन भी पालिका के बेड़े में हरी झंडी दिखाकर शामिल किये गये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ‘मौत’ का ‘तांडव’ : नींद का एक ‘झोंका’ बन गया ‘काल’

City News Uttar Pradesh Desk

प्रियंका गांधी का आरोप : अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने के बजाय, श्मशान की क्षमता बढ़ा रही है योगी सरकार …

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त, अखिलेश यादव बताएं अपना विचार

City News Uttar Pradesh

आनंदम् सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

City News Uttar Pradesh

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की चारों सीटों पर भाजपा नें ओल्ड इज गोल्ड की अपनाई रणनीति

ब्रेकिंग न्यूज़