24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : "साक्षी" भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत !
उत्तर प्रदेश

बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : “साक्षी” भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधान सभा चुनाव में हालांकि अभी कुछ माह की देरी है लेकिन जिले की चार विधान सभा सीटों में नरैनी में भाजपा की गणित बिगड़ सी रही है! वर्तमान में इस क्षेत्र से प्रतिनिधित्व कर रहे राजकरण कबीर का “कबीरा राज” राजनीति के दो पाटों में पिसता सा दिख रहा है। वह क्यों? हम तार्किक शैली में आपको बतायेगे !

बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : "साक्षी" भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत !
नरैनी विधान सभा में जनता की माने तो कबीर नें ऐसी “करनी” की है की वहां की जनता कबीर के “कबीरा राग और उसकी ढपली का साज” नहीं पसंद कर रही !

बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : "साक्षी" भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत !
इसका मुख्य कारण सपा से रालोद का समझौता के तहत रालोद से ऊर्जावान युवक वीरेंद्र साक्षी का मैदान में उतरने की चर्चा और प्रचार की अप्रत्यक्ष लेकिन तेज गतिविधि नें कबीर के “होश फाख्ता” कर दिये हैं।

बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : "साक्षी" भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत !
इन स्थितियों में भाजपा के पास एक अस्त्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा हैं, जो वीरेंद्र साक्षी को चुनावी टक्कर दें सकते हैं। क्योकि वर्मा के चुनावी तरकश में दिव्यअस्त्रों की कमी नहीं हैं। वीरेंद्र साक्षी को वह सीधी टक्कर देने में समर्थवान हैं लेकिन वीरेंद्र साक्षी की भी चुनावी “वीरता” में नरैनी क्षेत्र में ऐसी ताकत बन चुकी हैं की “हम किसी से कम नहीं”। “साक्षी” को नरैनी वाले विकास का साक्षात सेवक समझ रहें हैं,और इन्हीं दो वीरो के मैदान में आने की चर्चा से “विधायक कबीर” इन्हीं दो संभावित टिकटार्थियों के पाटों में पिस रहे हैं,क्योकि वीरेंद्र साक्षी के पास भी चुनावी तरकश में ब्रह्मास्त्र रूपी जन समर्थन काअमोघअस्त्र है।

बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : "साक्षी" भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत !
हालांकि चर्चा यह है की धनबल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के आकाओ का मन “कबीर” नें अपने प्रति “गुलाबी” सा कर रखा है! ऐसे में वह भाजपा से फिर टिकट झटक लाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा! चुनावी परिणाम चाहे जो हों !

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ज्वारा विसर्जन एंव सांगो के प्रदर्शन के साथ चैत्र नवरात्र खत्म, खत्री पहाड़ मे भक्तों की उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें मतदान व्यवस्था की किया समीक्षा : दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना की संजीवनी शासन से उपलब्ध, संक्रमित हो जायेगे स्वस्थ ! …

एसपी पलाश का ‘खाकी’ पर हंटर: ‘एसआई’ के ‘कारनामों’ का खुला ‘पुलिंदा’, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, हादसे में पत्नी और बेटा गंभीर घायल, पुलिस ने दो को पकड़ा

City News Uttar Pradesh

भूसे की तरह ट्रक में भर गोवंश की तस्करी, विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ा ट्रक, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार

ब्रेकिंग न्यूज़