
- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी कराया।

समाधान दिवस में कुल 104 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, बिजली, पुलिस, विकास कार्यों, आपूर्ति और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। इनमें से 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में ग्राम सिंधनकला के एक फरियादी ने गांव में रास्ता बनवाने की मांग की, जिस पर डीएम ने बीडीओ जसपुरा को निर्देश दिया कि इसे क्षेत्र पंचायत निधि से पूरा किया जाए। इसी तरह, खप्टिहाकला मार्ग का प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

ताराबांगर गांव के एक निवासी ने सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की गुहार लगाई, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। ग्राम अलोना में भूमि विवाद और अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण को कहा।

ग्राम खरहिया के ग्रामीणों ने शिकायत की कि सचिव गांव में नियमित रूप से नहीं आते, जिस पर डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी सचिवों की उपस्थिति और उनके कार्यों की नियमित समीक्षा करें। डीएम ने आवास और शौचालय से वंचित पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
