24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में शहर में 'चौकीदार' करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी !
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में ‘चौकीदार’ करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी होली !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी के हिस्से वाले बुंदेलखंड में हर तीज-त्योहार खासकर होली का त्योहार मनाने के अलग-अलग रिवाज रहे हैं। अब होली को ही ले लीजिए. करीब तीन दशक पूर्व तक होलिका दहन के बाद रात में गांवों के ‘लंबरदार’ अपने यहां मजदूरी करने वाले चुपके से दलितों के घरों में मरे मवेशियों की हड्डी, मल-मूत्र और गंदा पानी फेंका करते थे, इसे ‘हुड़दंग’ कहा जाता था। लेकिन सामाजिक जागरूकता से रिवाज अब बंद हो चुका है।

बुंदेलखंड में शहर में 'चौकीदार' करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी !
In Bundelkhand, Holika Dahan used to be a ‘watchman’ in the city, was played with excreta and urine !

होली में ‘हुड़दंग’ सभी से सुना होगा, लेकिन बुंदेली हुड़दंग के बारे में शायद ही सबको पता हो. तीन दशक पूर्व तक महिला और पुरुषों की अलग-अलग टोलियों में ढोलक, मजीरा और झांज के साथ होली गीत गाते हुए होलिका तक जाते थे और गांव का चौकीदार होलिका दहन करता था। खास बात यह थी कि होलिका दहन करने से पूर्व सभी महिलाएं लौटकर अपने घर चली आती थीं। तर्क था कि होलिका एक महिला थी, महिला को जिंदा जलते कोई महिला कैसे देख सकती है ?

बुंदेलखंड में शहर में 'चौकीदार' करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी !
In Bundelkhand, Holika Dahan used to be a ‘watchman’ in the city, was played with excreta and urine !

होलिका दहन के बाद शुरू होता था ‘होली का हुड़दंग’. गांव के बड़े काश्तकार मरे मवेशियों की हड्डियां, मल-मूत्र व गंदा पानी अपने साथ लाकर अपने यहां मजदूरी करने वाले दलित के दरवाजे और आंगन में फेंक देते थे।सुबह दलित दंपति उसे समेट कर डलिया में भर कर और लंबरदार को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उनके दरवाजे में फेंक देते।दलित मनचाही बख्शीस मिलने के बाद ही हुड़दंग का कचरा उठाकर गांव के बाहर फेंकने जाया करते थे।दलितों को बख्शीस के तौर पर काफी कुछ मिला भी करता था !

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता : सफाई कर्मियों पर दयालुता !

रंग ला रही है चित्रकूटधाम मंडलायुक्त की मुहिम

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

यूपी: 800 बंद सिनेमाघरों को फिर से मिलेगा नया जीवन, 38 जिलों में नहीं है एक भी सिंगल स्क्रीन थिएटर

City News Uttar Pradesh

रनगवां बांध बोल रहा है आई लव यू : खेतों में तीन बार बहेगी जीवनधारा

ब्रेकिंग न्यूज़