City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : सात साल की मासूम से दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर आरोपी खेत में छोड़कर भाग निकला, हालत नाजुक…

 

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बच्ची के साथ शुक्रवार की रात में दुष्कर्म किया गया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे सरसों के खेत में छोड़कर भाग निकला।

देर रात परिजन खोजते हुए पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ मिली। बच्ची को तत्काल कोटवा बाजार सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में बच्ची की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने पिता के तहरीर पर गांव के ही एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गांव के एक परिवार की सात वर्षीय बच्ची घर से लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परेशान परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात में करीब 11 बजे गांव के नजदीक ही एक सरसों के खेत से बच्ची के कराहने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली।

– बच्ची की हालत गंभीर

परिजन बच्ची को इलाज के लिए कोटवा सीएचसी ले गए, जहां से तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय से भी उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बच्ची का मेडिकल कॉलेज में समुचित इलाज नहीं होने पर खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से बात करके व्यवस्था कराई। इसके अलावा एसपी विनोद कुमार सिंह को भी इसकी जानकारी दी। शनिवार की सुबह एसओ पवन सिंह फोर्स लेकर गांव पहुंचे। कुछ देर बाद ही सीओ खड्डा शिव स्वरूप, डॉग स्क्वॉड टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया गया। भीड़ में खड़े एक व्यक्ति के पास खोजी कुत्ता पहुंचा तो उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। दोपहर में सांसद विजय कुमार दुबे, हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह आदि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को शनिवार की सुबह मिली। इस प्रकरण में पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।

एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है। संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित बालिका ने इस आरोपी की पहचान कर ली है। अभी पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट का यह दर्शनीय स्थल : भगवान श्री राम का है विश्राम स्थल

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील का मनोवैज्ञानिक प्रचार पर जोर: बोले जीत होगी श्योर

City News Uttar Pradesh

आनंदम सिटी या ठगी सिटी ? करोड़ों में लगाया चूना ! लूट का हाई प्रोफाइल खेल ?

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा का निर्णय: कालू कुआं चौराहे का मिटेगा झाम के झाम सेंटर का कलंक

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू को आया गुस्सा : कर डाली भीष्म प्रतिज्ञा

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम नें दिलवाया दुर्घटना क्लेम का 1 लाख 31 हजार 792 का चेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़