- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर के छोटी बाजार डाकघर को पुनः इसी एरिया में स्थापित करने के लिये विधायक प्रकाश दिवेदी ने डाक अधीक्षक को पत्र लिखा है। विधायक प्रकाश ने पत्र में अवगत कराया है कि कई दशक से पुराने छोटी बाजार डाकघर को बंगालीपुरा प्रधान डाकघर में मर्ज कर दिए जाने के कारण यहां के उपभोक्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों को भारी असुविधा है।

साथ ही खिन्नी नाका, फूटा कुआं, निमनी पार, झंडा चौराहा, कैलाशपुरी, खुट्ला, महामाई मढ़िया नाका के उपभोक्ताओं को दैनिक लेन -देन, रजिस्ट्री, और आर डी की धनराशि जमा करने में भारी असुविधा हो रही है। साथ ही जो काफी उम्रदराज व्यक्ति हैं उन्हें अपने लेनदेन के लिए बंगाली पुरा प्रधान डाकघर के चक्कर लगाना पड़तें हैं। सदर विधायक ने पत्र का संज्ञान लेकर तुरंत छोटी बाजार डाकघर को पुनः इसी एरिया में स्थापित कराए जाने के को कहा है।

यह भी बताया है कि छोटी बाजार डाकघर को जो कई दशकों से इस एरिया में चल रहा था, अचानक बिना किसी सूचना के इस प्रधान डाकघर में मर्ज किए जाने से जहां उपभोक्ताओं को समस्या है। वही महिला अभिकर्ता जो सरकार की बचत योजना मे प्रतिदिन लाखों रुपये डाकघर मे जमा करते थे अब उन्हें बंगाली पुरा प्रतिदिन आने जाने में जहां शारीरिक परेशानी हो रही है वही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।उन्होंने कृत कार्यवाही से उन्हें अवगत कराने को भी कहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
