City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महिला से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से पीटा, पुलिस से बयां की दर्दनाक दास्तां

 

औरैया। औरैया कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर रविवार रात महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है। आरोपित के साथियों ने महिला को बेरहमी से पीटा था। युवती ने कोतवाली पुलिस से दर्दनाक दास्तां बयां की है।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव में रहने वाली युवती बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण में मजदूरी कर रही है। सोमवार को थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार को तीन युवक आए थे अौर गाली गलौज करते हुए उसे बदनीयती से खींच ले गए। इसके बाद एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया और उसके साथियों ने उसे बेरहमी से पीटते हुए मुंह बंद न रखने पर धमकी दी। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर वह स्वजन के पास पहुंची और आपबीती बताई। थाने में सामूहिक दुष्कर्म सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लिया है। सदर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की बात गलत है, युवती के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी का पर्व: दूध पिलाया और की गई पूजा

City News Uttar Pradesh

खूंखार बना पति: चाकू से कई वार कर चीर डाला था संजू का पेट

बांदा : यमुना नदी में बह गया पुल से गिरा ट्रक, एक शव बरामद, बाकियों की तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ

City News Uttar Pradesh

फिर शुरू करें साक्षर प्रधान गांव की शान अभियान: डीएम

विधानसभा चुनाव: व्यवस्थाओं का एसपी अभिनंदन ने किया मुआयना

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रेक्टर नें आटो को मारी टक्कर, चालक सहित दो की मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़