City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान 'फूलों की खेती' से हो सकते हैं 'धनवान'
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान ‘फूलों की खेती’ से हो सकते हैं ‘धनवान’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें बुंदेलखंड विशेष कर चित्रकूट मंडल में ‘फूलों की खेती’ विकसित किये जाने पर ‘जोर’ दिया हैं। कहा कि इससे किसानों की ‘आय में काफी इजाफा’ हो सकता है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें यह बात एक मुलाकात में खेती-किसानी पर चर्चा के दौरान कही।

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान फूलों की खेती से हो सकते हैं धनवान

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें बताया कि फूलों की खेती से एक एकड़ में तीन से चार लाख का फायदा किसान उठा सकते है। प्रदेश के कई जिलों में ऐसा हो भी रहा है। उन्होंने बताया कि “दस एकड़ की खेती और फूलों की एक एकड़ की खेती में बराबर का फायदा” है। साल में तीन बार सीजन के हिसाब से गेंदा, नौरंगा, सफेद बिजली, देसी गेंदा गेदी के फूलों की खेती आसानी से की जा सकती हैं। बारह महीने फूलों की खेती चलती रहती हैं। बाजार में फूलों की माँग के आधार पर ‘चालिस से सौ रुपये किलो’ तक फूल बिक जाता है।

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान 'फूलों की खेती' से हो सकते हैं 'धनवान'

पूर्व विधायक दलजीत नें एक और तार्किक फायदा यह बताया कि पैसो के लिए चार माह फसल पकने का इंतजार नहीं करना पड़ता। फूलों की खेती में घर के सभी सदस्य हाथ बटाते हैं। फूलों को तोडकर शहर के दुकानदारों तक पहुंचाकर बेचते हैं, उन्हें फूलो से होने वाली आमदनी की कीमत रोज मिलती हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई, दवाएं रोजमर्रा के खर्चों के लिए किसी के आगे हाथ नही फैलाना पड़ता, यह सब फूलों की खेती से सम्भव हो जाता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आर्थिक तंगी महिला की बन गई मौत का कारण ? पारिवारिक विवाद की ओर भी पुलिस का निशाना

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति “मंत्री रामकेश बन गये तुरुप पत्ता” ? घोसी चुनाव नें दिया यह “राजनीतिक संकेत”

City News Uttar Pradesh

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें उठाई आवाज: सड़कें बनी मौत का जाल, मंत्री ने दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें तानी कमान : शिकायतों क़ा हो त्वरित निदान …

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम की रैली में लोगों को लाने के लिए लगाई जाएंगी 1600 बसें, डीएम ने दिया आदेश, सिंचाई विभाग देगा पैसा

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले: जनसंवाद से बदलेगी कार्यसंस्कृति, निस्तारण होगी प्राथमिकता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़