
- विनोद मिश्रा
बांदा। डिजिटल व्यवस्था के “बड़े-बड़े दावों” के बीच “गैस वितरण प्रणाली” पूरी तरह “बेपटरी नजर” आ रही है। हालात इतने “खराब” हो चुके हैं कि “ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान” करने के बावजूद उपभोक्ताओं को “समय पर गैस सिलिंडर नहीं” मिल रहा है। जिससे पूरे जिले में आक्रोश और अफरा-तफरी का माहौल है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने नियमों के अनुसार गैस सिलिंडर बुक कराया। ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया, लेकिन 10 से 12 दिन बीत जाने के बाद भी उनके घर तक सिलिंडर नहीं पहुंचा। मजबूरी में लोग एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। कई बार खुद डिलीवरी प्वाइंट से सिलिंडर उठाने को विवश हैं। यह स्थिति तब है जब होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाता है।

शहर से लेकर गांव तक एक ही कहानी सुनाई दे रही है “भुगतान करो, लेकिन सिलिंडर खुद ले जाओ”। इस व्यवस्था ने आम जनता को परेशान कर दिया है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। रसोई ठप होने की स्थिति तक बन गई है और लोग वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। विचारणीय यह है की जब उपभोक्ता समय से भुगतान कर रहा है तो उसे सेवा समय पर क्यों नहीं मिल रही ? क्या यह केवल लापरवाही है या सिस्टम में कहीं बड़ी खामी छिपी है?

विभाग का दावा है कि ऑनलाइन भुगतान करने वालों को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी की जा रही है,लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि कई जगह उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों के बीच कहासुनी तक की नौबत आ रही है। लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यदि जल्द ही इस व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो यह समस्या बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकती है। क्योंकि यह सीधे-सीधे हर घर की रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा मुद्दा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
