27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूक्रेन से प्रधानी चला रहीं यूपी की वैशाली यादव बुरी फंसी, जिला प्रशासन ने किया एक्शन का यह इंतजाम
उत्तर प्रदेश

यूक्रेन से प्रधानी चला रहीं यूपी की वैशाली यादव बुरी फंसी, जिला प्रशासन ने किया एक्शन का यह इंतजाम

हरदोई। यूक्रेन से प्रधानी चला रहीं हरदोई की वैशाली यादव बुरी तरह फंसने वाली हैं। हरदोई जिले के वैशाली सांडी विकास खंड में पड़ने वाले गांव तेरा पुरसौली की प्रधान वैशाली यादव के खिलाफ एक्शन के लिए जिला प्रशासन ने मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि वैशाली यादव के यूक्रेन में रहकर पढ़ाई करने और वहीं से प्रधानी चलाने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर ली है। रूस-यूक्रेन संकट के बीच वैशाली यादव की वापसी के बाद जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

यूक्रेन से प्रधानी चला रहीं यूपी की वैशाली यादव बुरी फंसी, जिला प्रशासन ने किया एक्शन का यह इंतजाम
UP’s Vaishali Yadav, who is running the head from Ukraine, got trapped, the district administration made this arrangement for action

खबर तो यह भी है कि वैशाली यादव मामले पर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तलब की है. जब वैशाली वापस आ जाएंगी, तब उनके ऊपर जिला प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वैशाली यादव यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं और साथ ही साथ वह सांडी विकास खंड की तेरा पुरसौली की प्रधान हैं। रूसी हमले के बीच यूक्रेन में फंसी वैशाली यादव ने जब मदद की गुहार लगाई, तब जाकर यह मामला सामने आया कि हरदोई की यह ग्राम प्रधान विदेश में पढ़ाई करती है और वहीं से प्रधानी चला रही है।

यूक्रेन से प्रधानी चला रहीं यूपी की वैशाली यादव बुरी फंसी, जिला प्रशासन ने किया एक्शन का यह इंतजाम
UP’s Vaishali Yadav, who is running the head from Ukraine, got trapped, the district administration made this arrangement for action

हरदोई विकास खंड सांडी के ग्राम तेरा पुरसौली की प्रधान वैशाली यादव के खिलाफ कार्रवाई की खबरों पर जिला पंचायती राज अधिकारी गिरीश चन्द्र ने बताया कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वैशाली यादव बुधवार तक रोमानियां में थीं और भारत आने के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रही थीं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- न्याय के लिए दर-दर भटक रही मां और बेटी

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ने दिए निर्देश : कोविड प्रोटोकाल उल्लंघन के तीन लाख मुकदमे वापस लेने का फैसला …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने मतगणना तैयारी का किया निरीक्षण: विधानसभा वार 14-14 होंगी टेबिलें

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले : बांदा को पूर्ण हुआ पेयजलापूर्ति का वरदान

City News Uttar Pradesh

विजय संकल्प रैली : बांदा में अनुप्रिया पटेल बोली- बड़े भाई की भूमिका में भाजपा, मिलकर तय करेंगे सीटें

City News Uttar Pradesh

सूखे बुंदेलखंड के हाईवे पर रोज बहता हजारों लीटर पानी, पीडब्ल्यूडी विभाग साधे हुए है चुप्पी …

ब्रेकिंग न्यूज़