City News Uttar Pradesh
अब गांव में ही मिलेगा 'शहर' जैसा स्कूल: बांदा के 'दो गांवों' में बनेंगे 50 करोड़ के 'मॉडल स्कूल'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अब गांव में ही मिलेगा ‘शहर’ जैसा स्कूल: बांदा के ‘दो गांवों’ में बनेंगे 50 करोड़ के ‘मॉडल स्कूल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के “दो गांवों में अब बच्चों को नर्सरी से लेकर इंटर तक की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना” पड़ेगा। “नरैनी तहसील के भसरौड़ और पैलानी तहसील के सिंधनकला में मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल स्कूल” बनने जा रहे हैं। इन “दोनों स्कूलों पर कुल 50 करोड़ 6 लाख 65 हजार रुपये खर्च” किए जाएंगे। जिले में इस तरह का अभी कोई स्कूल नहीं है। इन “स्कूलों के लिए सरकार सितंबर में ही 21 करोड़ 24 लाख 18 हजार रुपये जारी” कर चुकी है, लेकिन “टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण अभी तक निर्माण कार्य जमीन पर शुरू नहीं” हो सका है।अब गांव में ही मिलेगा 'शहर' जैसा स्कूल: बांदा के 'दो गांवों' में बनेंगे 50 करोड़ के 'मॉडल स्कूल'इस देरी पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने “कार्यदायी संस्थाओं को जल्द टेंडर पूरा कर निर्माण शुरू” कराने के निर्देश दिए हैं। “भसरौड़ में बनने वाले स्कूल की लागत 25 करोड़ 27 लाख 63 हजार रुपये” तय है। इसके लिए 8 करोड़ 84 लाख 67 हजार रुपये जारी किए गए हैं, जो “कुल लागत का 35 प्रतिशत” है। इसके “निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस” को दी गई है। वहीं “सिंधनकला में बनने वाले स्कूल पर 24 करोड़ 79 लाख 2 हजार रुपये खर्च” होंगे। इसके लिए 12 करोड़ 39 लाख 51 हजार रुपये जारी हो चुके हैं, जो “स्वीकृत बजट का 50 प्रतिशत” है। यहां “निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपी” गई है।अब गांव में ही मिलेगा 'शहर' जैसा स्कूल: बांदा के 'दो गांवों' में बनेंगे 50 करोड़ के 'मॉडल स्कूल'दोनों स्कूलों में बालवाटिका यानी “प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर” में होगी। प्रत्येक स्कूल में 1500 “छात्र-छात्राओं के पढ़ने की व्यवस्था” होगी। इस तरह “दोनों स्कूलों में कुल तीन हजार बच्चे शिक्षा प्राप्त” कर सकेंगे। यहां “लड़के और लड़कियों दोनों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था” रहेगी। विभाग ने “दोनों स्कूलों का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा” कराने का “लक्ष्य” रखा है। इन स्कूलों के बनने से आसपास के “गांवों के बच्चों को छोटी कक्षाओं से लेकर इंटरमीडिएट तक” की “पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें एक ही परिसर में सभी सुविधाएं” मिल सकेंगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा से शिवशंकर को लोकसभा प्रत्याशी बनाने से भाजपा सांसद आर.के पटेल की नींद उड़ी ?

City News Uttar Pradesh

यूपी : अब कोटेदार भी बेचेंगे छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प, पंजीकरण के लिए टोकन डिस्प्ले सिस्टम होगा लागू

Banda : कोरोना के दिखें लक्षण तो केंद्रों पर जाकर कराएं जांच- मुख्य चिकित्साधिकारी …

विधायक प्रकाश ‘गांधी’ की भूमिका में स्थापित : जनसेवा में ‘नया इतिहास’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा की खैरई खदान बंद होने के बाद भी दबंग पहलवान कर रहा अवैध खनन

City News Uttar Pradesh

अमन त्रिपाठी मौत कांड : खाकी पर भारी जनाक्रोश, हमीरपुर क्राइम ब्रांच करेगी जांच …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़