
- शरद मिश्रा
बांदा। “सोने की शुद्धता जांचने वाली मशीनें भी धोखा खा” सकती हैं। इस खबर से यहां सराफा बाजार में हड़कंप है ! और “ज्वेलरी खरीद” को लेकर ग्राहक “ठगी के भय से भयभीत” हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल है कि “चीन से आए रेनियम पाउडर को सोने में मिलाकर बेचा” जा रहा है। इसकी “शुद्धता मशीन भी नहीं पकड़ पा” रही है।
बताया जा रहा है कि “राजस्थान के जोधपुर में सोने में मिलावट का एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने” आया है, जिसने ज्वेलरी बाजार से लेकर “हॉलमार्किंग व्यवस्था तक पर सवाल खड़े” कर दिए हैं। क्योंकि “चीन से आए रेनियम पाउडर को सोने में मिलाकर उसका वजन तो बढ़ाया जा” सकता है, लेकिन “सामान्य मशीनों की जांच में उसकी शुद्धता कम नहीं दिखाई” देती।
जोधपुर में “सोने की प्योरिटी पर किए गए एक टेस्ट में 7.83 ग्राम 24 कैरेट सोने में 1 ग्राम रेनियम पाउडर” मिलाया गया। इससे “सोने और पाउडर का कुल वजन बढ़कर 8.83 ग्राम” हो गया। हैरानी की बात यह रही कि “इसके बाद भी कैरेट जांच में यह मिश्रण 24 कैरेट सोना” बताया गया। यानी वजन बढ़ गया, लेकिन “मशीन की रिपोर्ट में सोने की शुद्धता पर कोई असर दिखाई नहीं” दिया।
इस “प्रयोग के बाद रेनियम मिले सोने से पारंपरिक राजस्थानी राजपूती आभूषण तैयार” करवाया गया। इसके बाद “गहने को जोधपुर के नई सड़क स्थित शोरूम में जांच” के लिए ले जाया गया। यहां “मशीन की रिपोर्ट में 93.70 प्रतिशत सोना, 5.39 प्रतिशत चांदी और 0.90 प्रतिशत तांबा” बताया गया। रिपोर्ट में “रेनियम का कहीं कोई उल्लेख नहीं” था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
