City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के छात्रों को बड़ी सौगात: अब पढ़ाई का रास्ता नहीं होगा महंगा, सरकार मेहरबान
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड के छात्रों को बड़ी सौगात: अब पढ़ाई का रास्ता नहीं होगा महंगा, सरकार मेहरबान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के पिछड़े और दूर-दराज इलाकों में शिक्षा की राह अब पहले से आसान होने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के सात जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और जालौन के ऐसे विद्यार्थियों को राहत दी है जो विद्यालय तक पहुँचने के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी तय करते हैं। 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को अब 6000 सालाना परिवहन भत्ता मिलेगा।

बुंदेलखंड के छात्रों को बड़ी सौगात: अब पढ़ाई का रास्ता नहीं होगा महंगा, सरकार मेहरबान

शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्वीकृत इस योजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी छात्र और छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, जबकि पीएम श्री विद्यालयों में यह सुविधा केवल छात्राओं के लिए दी गई है। यह निर्णय क्षेत्रीय विषमता को दूर करने और शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के प्रयासों की एक कड़ी के रूप में लिया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रदेश की तुलना में माध्यमिक विद्यालयों की संख्या बेहद कम है। 5 किलोमीटर के अंदर एक भी माध्यमिक विद्यालय न होना विद्यार्थियों की सबसे बड़ी परेशानी रही है। इस दूरी को तय कर विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राएं लंबे समय से या तो निजी वाहनों से यात्रा करते रहे हैं या फिर पैदल चलने को मजबूर थे।

बांदा एवं हमीरपुर सहित 15 जिलों में आवंटित होंगे औद्योगिक एवं कामर्शियल प्लाट

यह भत्ता समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिया जाएगा। योजना के लिए बजट को शिक्षा मंत्रालय से स्वीकृति मिल चुकी है। तय मापदंडों पर खरे उतरने वाले छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए यह राशि सीधे उनके अथवा अभिभावकों के खातों में जाएगी। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडे ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक सहयोग देना नहीं है, बल्कि छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना भी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बताया दीवारी नृत्य का इतिहास: मूल विधा के संरक्षण औऱ संवर्द्धन पर जोर

पुलिस, जांच और न्यायिक व्यवस्था का एक जुलाई से बदलेगा चेहरा: लेकिन सामने आएंगी ये कड़ी चुनौतियां ?

City News Uttar Pradesh

Banda- साढ़े पांच माह से बंधक युवती से दुष्कर्म, पुलिस ऩे अंततः कराया मुक्त…

किसान नेता बबलू सिंह बोले: योगी सरकार बनी ‘बुंदेलखंड’ के ‘किसानों’ के लिए ‘संजीवनी’

City News Uttar Pradesh

महोबा : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान अधिकारी, एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी …

City News Uttar Pradesh

भाजपा एवं सपा के लिए ‘निषाद’ बनेगा किंग मेकर: बिछ गई ‘चुनावी शतरंज’

ब्रेकिंग न्यूज़