City News Uttar Pradesh
बिहार में चाचा-भतीजा की बनी सरकार, नीतीश कुमार आठवीं बार बने मुख्यमंत्री, तेजस्वी को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी
देश विदेशराजनीति

सियासत में बड़ा उलटफेर : बिहार में चाचा-भतीजा की बनी सरकार, नीतीश कुमार आठवीं बार बने मुख्यमंत्री, तेजस्वी को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

पटना। बिहार में तीन दिनों से जारी राजनीतिक हाई वोल्‍टेज ड्रामा का बुधवार को महागठबंधन के चाचा-भतीजा की सरकार के गठन के साथ द-एंड हो गया है। चाचा नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है तो भतीजा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) उपमुख्‍यमंत्री बने हैं। राजभवन में संपन्‍न शपथ ग्रहण समारोह में मत्रिमंडल के अन्‍य मंत्रियों का शपथ ग्रहण नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल गठन के लिए लिस्‍ट फाइनल होने के बाद अन्‍य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

बिहार में चाचा-भतीजा की बनी सरकार, नीतीश कुमार आठवीं बार बने मुख्यमंत्री, तेजस्वी को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी
In Bihar, the government formed by uncle-nephew, Nitish Kumar became the Chief Minister for the eighth time, Tejashwi was given the responsibility of Deputy CM.

– नीतीश कुमार ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजभवन में महागठबंधन की सरकार में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। इसके पहले साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में विजयी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में मुख्‍यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने 25 नवंबर 2020 को शपथ ली थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी से उनके रिश्‍ते अच्‍छे नहीं रहे। बकौल नीतीश कुमार, बीते दिन मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के सांसदों-विधायकाें ने भारतीय जनता पार्टी से एनडीए गठबंधन तोड़ने का फैसला किया। इसके बाद उन्‍हाेंने राज्‍यपाल से मिलकर इस्‍तीफा दे दिया।

– तेजस्‍वी ने नीतीश का पैर छू लिया आशीर्वाद

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बाद तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद तेजस्‍वी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बिहार में चाचा-भतीजा की बनी सरकार, नीतीश कुमार आठवीं बार बने मुख्यमंत्री, तेजस्वी को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी
In Bihar, the government formed by uncle-nephew, Nitish Kumar became the Chief Minister for the eighth time, Tejashwi was given the responsibility of Deputy CM.

– मुख्‍यमंत्री बनने के बाद बीजेपी पर साधा निशाना

आज पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी काे जमकर निशाने पर लिया। बीजेपी के लिए कहा कि 2014 में तो आ गए, लेकिन 2024 में रहेंगे या नहीं, यह वक्‍त बताएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना पर कहा कि अटल जी कितना मानते थे, कितना प्रेम करते थे।अटल जी के प्रेम को वे भूल नहीं सकते।
बीजेपी के व्‍यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले डेढ़ महीने से उसके नेताओं से कोई बातचीत नहीं हो रही थी। नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह पर भी कटाक्ष किए। साथ ही कहा कि यह सरकार खूब चलेगी। कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा तो अब वे भी विपक्ष में आ गए हैं, विपक्ष को पूरे तौर पर मजबूत करेंगे।

बिहार में चाचा-भतीजा की बनी सरकार, नीतीश कुमार आठवीं बार बने मुख्यमंत्री, तेजस्वी को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी
In Bihar, the government formed by uncle-nephew, Nitish Kumar became the Chief Minister for the eighth time, Tejashwi was given the responsibility of Deputy CM.

– आठवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद की ली है शपथ

नीतीश कुमार का यह मुख्‍यमंत्री के रूप में आठवी बार शपथ ग्रहण था। नीतीश कुमार केवल पांच चुनाव जीतकर आठवीं बार मुख्‍यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार साल 2010 के विधानसभा चुनाव से अब तक हर बार कार्यकाल के बीच ही इस्‍तीफा देकर दोबारा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेते रहे हैं। ऐसा तीसरी बार हुआ है।

बिहार में चाचा-भतीजा की बनी सरकार, नीतीश कुमार आठवीं बार बने मुख्यमंत्री, तेजस्वी को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी
In Bihar, the government formed by uncle-nephew, Nitish Kumar became the Chief Minister for the eighth time, Tejashwi was given the responsibility of Deputy CM.

– महागठबंधन सरकार का स्वरूप भी फाइनल

बुधवार के शपथ ग्रहण में केवल मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने शपथ लिया। अन्‍य मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। इस बीच महागठबंधन की नई सरकार के स्वरूप पर अंतिम बातचीत चल रही है। सूत्र बताते हैं कि जेडीयू को एक दर्जन विभागों का जिम्मा मिल सकता है तो आरजेडी व कांग्रेस को 20 विभाग दिए जा सकते हैं। इसमें आरजेडी के 17 मंत्री रह सकते हैं। सरकार में जीतनराम मांझी की पार्टी के एक मंत्री को भी शामिल किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष का पद जेडीयू के खाते में जा सकता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भारत की कूटनीति के आगे घुटने टेक रहा पल्टू पाकिस्तान, बातचीत को आगे आए पीएम…

City News Uttar Pradesh

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंपा इस्तीफा …

योगी की रणनीति ने किया कमाल: जितने अंतर से लोकसभा हारे, उससे अधिक वोटों से जीता उपचुनाव

City News Uttar Pradesh

IND vs PAK: Veteran batsman Virat Kohli broke Sachin Tendulkar’s record, scored 13 thousand runs in the fewest innings in ODIs.

City News Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल हुई तेज: हो सकती है शीघ्र नई तैनातियां

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बड़ा बयान : पांचों राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार, बीजेपी सरकार में देश असुरक्षित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़