31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा की 'बाढ़' से पहले 'जमीनी पड़ताल': तैयारियों का युद्धस्तर पर ऑडिट, निर्देश जारी
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा की ‘बाढ़’ से पहले ‘जमीनी पड़ताल’: तैयारियों का युद्धस्तर पर ऑडिट, निर्देश जारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में संभावित बाढ़ की आशंका के बीच डीएम जे. रिभा एक्शन मोड में आ गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी ने तहसील पैलानी के संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों सिंधनकला, नरी, महबरा और गलौली का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ पूर्व तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ संकेत दिया कि “अब लापरवाही नहीं चलेगी। प्रशासन को चौकस और तत्पर रहना होगा।”

डीएम जे. रीभा की 'बाढ़' से पहले 'जमीनी पड़ताल': तैयारियों का युद्धस्तर पर ऑडिट, निर्देश जारी

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को आदेश दिया कि सभी नदी तटबंधों की तत्काल जांच कराई जाए और जो भी तटबंध कमजोर या जर्जर स्थिति में हैं, उनकी मरम्मत युद्धस्तर पर कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “तटबंध टूटने की घटना को ‘दुर्घटना’ नहीं, ‘लापरवाही’ माना जाएगा।” पशुपालन विभाग को डीएम ने निर्देशित किया कि बाढ़ के दौरान पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा व चारे की व्यवस्था की जाए। साथ ही गौशालाओं में दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश भी दिए।

डीएम जे. रीभा की 'बाढ़' से पहले 'जमीनी पड़ताल': तैयारियों का युद्धस्तर पर ऑडिट, निर्देश जारी

ooसंक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड में लाया गया है। डीएम ने कहा कि बाढ़ के दौरान सबसे ज्यादा खतरा डायरिया, मलेरिया और त्वचा रोगों का होता है। इसलिए सभी अस्पतालों और पीएचसी में जरूरी दवाओं का स्टॉक पहले से उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पैलानी, तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल एवं विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और उन्हें डीएम ने आवश्यक कार्य सौंपे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिक्षा के यज्ञ में बांदा ने चढ़ाई आहुति: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, प्रधान हुए गौरवान्वित

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें नेत्र शिविर आयोजनों का रचा इतिहास: हो रही जयकार

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 15 लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान निरस्त, सभी वाहनों पर लागू

बांदा में 13 करोड़ 34 लाख़ के ‘स्टाम्प’ की चोरी : पकड़ा गया ‘स्टांप चोरों’ का मेगा जुगाड़

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत सिंह भागवत कथा में बनें जन आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़