26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में शुगर, बीपी, फैटी लीवर, हृदय रोग की चपेट में आ रहे बच्चे
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल में शुगर, बीपी, फैटी लीवर, हृदय रोग की चपेट में आ रहे बच्चे

  • शरद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल में पांच साल तक के बच्चे डिब्बा बंद दूध, पैक्ड सप्लीमेंट, जंक फूड आदि से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बच्चे टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर (बीपी), फैटी लीवर, हृदय रोग, पेट संबंधी समस्याओं की चपेट आ रहे हैं।

चित्रकूट मंडल में शुगर, बीपी, फैटी लीवर, हृदय रोग की चपेट में आ रहे बच्चे

मेडिकल कॉलेज में हर माह 40-50 बच्चे मोटापे से होने वाली दिक्कतों के आ रहे हैं, जिनमें औसतन दो बच्चे टाइप-2 डायबिटीज और दो-तीन हाई ब्लड प्रेशर के हैं। खास बात ये है कि अधिकांश बच्चे उच्च अथवा मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।

चित्रकूट मंडल में शुगर, बीपी, फैटी लीवर, हृदय रोग की चपेट में आ रहे बच्चे

मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमेश टिकेदार ने बताया कि माताओं द्वारा पर्याप्त स्तनपान नहीं कराने के मामले बढ़ रहे हैं। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिलना चाहिए। दो-तीन माह का होते ही बच्चे को डिब्बा बंद दूध पिलाना शुरू कर दिया जाता है। बच्चा छह-सात माह का होता है, तो पैक्ड सप्लीमेंट फूड शुरू देते हैं जबकि दाल, सेमी लिक्विड फूड व जूस देना चाहिए। पैक्ड सप्लीमेंट फूड में कैलोरी ज्यादा होती है, जो बच्चा पचा नहीं पाता है।

चित्रकूट मंडल में शुगर, बीपी, फैटी लीवर, हृदय रोग की चपेट में आ रहे बच्चे

कैलोरी वसा की कोशिकाओं में जमा हो जाती है। ये प्रक्रिया लगातार चलने से वसा कोशिकाएं विकसित होने से लगती है और मोटापा बढ़ जाता है। जब बच्चा दो साल का हो जाता है, तो जंक फूड खिलाना शुरू कर देते हैं। डॉ. रमेश ने बताया मोटापे की वजह से बच्चे टाइप-टू डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मानसिक समस्या, पेट संबंधी समस्याओं की गिरफ्त में फंस रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : प्रशासन के चक्रव्यूह पर भारी पड़ी आस्था, अमावस्या में पहुंच गए एक लाख से अधिक श्रद्धालु …

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग में “घी” की बहार : मंडल की जर्जर लाइनों का 396 करोड़ से होरहा कायाकल्प

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

मतदान में सहयोग के लिए डीएम अनुराग ने लोकतंत्र सेनानियों को लिखा ख़त

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्ष का ऐलान, मंहगाई और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरेंगे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़