City News Uttar Pradesh
बांदा में मिलेगा शुद्ध सोना ग्राहकों की रहेगी चांदी : बीआईएस 'हॉलमार्किंग' अनिवार्य
उत्तर प्रदेश

बांदा में मिलेगा ‘शुद्ध सोना’ ग्राहकों की रहेगी ‘चांदी’ : बीआईएस ‘हॉलमार्किंग’ अनिवार्य

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा में भी अब सोने के आभूषणों पर अनिवार्य हालमार्क भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस हालमार्क) से ग्राहकों को असली सोना मिलने की गारंटी मिल गई है। 14, 18, 22, 23 व 24 कैरेट के गहनों पर छह अंकों का एचयूआइडी कोड अनिवार्य होगा। जिससे ज्वैलर्स की धोखाधड़ी रुकेगी है और पुराना सोना बेचते समय सही कीमत मिलना आसान हो जाएगा।

धनतेरस पर चमका बाजार, 54 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ

ग्राहकों को अब 22 कैरेट (916), 18 कैरेट (750) या 14 कैरेट (585) के सोने की 100 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी मिलेगी, जो बीआइएस हालमार्क द्वारा प्रमाणित रहेगा। जिले भर में सोने चांदी की करीब एक हजार दुकानों में प्रतिदिन लगभग 10 किलोग्राम सोने की बनी ज्वैलरी की खरीद होती है।

बांदा में अक्षय तृतीया पर "सोना लईजा रे" की रही धूम : बिक गया पांच करोड़ का सोना-चांदी

शादी के सीजन में खरीद और भी बढ़ जाती है। इन सोने के आभूषण में अब भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित छह अंकों का हालमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन कोड अंकित होगा जिसे बीआइएस-केयर ऐप के जरिए चेक किया जा सकता है, जिससे मिलावटी या कम कैरेट के सोने की आसानी से जांच की जा सकेगी। साथ ही यदि भविष्य में जब आप हालमार्क वाली ज्वैलरी को बेचा जाएगा तो उसकी शुद्धता के अनुसार कीमत तय की जा सकेगी। कोई भी इसकी शुद्धता व कीमत पर सवाल नहीं उठेगा और सही कीमत मिल सकेगी।

धनतेरस पर चमका बाजार, 54 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ

यदि कोई ज्वैलर्स बिना हालमार्क का सोना बेचता है, तो उस पर ज्वैलरी की कीमत का पांच गुना तक जुर्माना और जेल का प्रावधान है। यानी जिले में भी अब सोने की खरीदारी सुरक्षित और भरोसेमंद हो जाएगी। जिससे उपभोक्ताओं को उनकी सही कीमत के बदले गुणवत्तापूर्ण सोना मिल सकेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम रीभा के ‘छापे’ से मचा हड़कंप: जिम्मेदारों पर गिरी ‘गाज’

टीबी रोग से जिला होगा मुक्त : जनप्रतिनिधियों नें रोगियों को लिया गोद

City News Uttar Pradesh

सेहरे से पहले उठी अर्थी: बीडीसी सदस्य की ‘दर्दनाक, खुशियां मातम में तब्दील

Banda : डीएम ने बैठक में दिए निर्देश, जहां ज्यादा केस मिलें वहां बनाया जाए कंटेनमेंट जोन …

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बिजली विभाग पर की गर्जना: बोले जनता की सुनों भ्रष्ट नीति छोड़ों

उप मुख्य मंत्री नें अधिवक्ताओं के कर्तव्यों को सराहा

ब्रेकिंग न्यूज़