City News Uttar Pradesh
दुर्दशा : गोवंश को न चारा मिल रहा पानी, ठंड से बचने को टिनशेड तक नहीं
उत्तर प्रदेश

दुर्दशा : गोवंश को न चारा मिल रहा पानी, ठंड से बचने को टिनशेड तक नहीं

 

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गौशालाएं गोवंश की जेल बनकर रह गई हैं। गायों को न तो भोजन मिल रहा न ही ठंड से बचने की शेड बनी है। उत्तर प्रदेश में गौ हत्या को रोकने व गौ संरक्षण के लिए बनाई गई गौशालायें ही उनकी कब्रगाह बनती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश की गौशालाओं में इन दिनों गाये ठंड व भूख से तड़प-तड़प कर मर रही हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं के लिए करोड़ों का बजट भी दिया गया है।

दुर्दशा : गोवंश को न चारा मिल रहा पानी, ठंड से बचने को टिनशेड तक नहीं
The cows are not getting fodder, water is not even tinshed to escape the cold.

नरैनी क्षेत्र के रिसौरा गाँव की गौशाला में न तो गायों के लिये चारा रखा मिला न ही उन्हें ठण्ड से बचाने के लिये शेड बनाई गई है। बांदा मुख्य मार्ग से गाँव को जाने वाली सड़क के किनारे खुले आसमान के नीचे तार-बाड़ी के अंदर गौवंशों को बंद कर दिया गया है। जहाँ भूखी प्यासी गांये व उनके छोटे-छोटे बछडे ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे राते गुजार रहे हैं ।महुआ खण्ड विकास अधिकारी संजीव बघेल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है दो दिनों के अंदर सभी व्यवस्थाये दुरुस्त कर दी जाएगी।

उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह ने कहा कि बीडीओ से इस सम्बंध की बात कर रहे हैं।मौके पर जाएंगे, व्यवस्थाओं को कल दुरुस्त कर लिया जाएगा। ग्राम प्रधान ने फोन नही उठाया। खण्ड विकास अधिकारी संजीव बघेल ने बताया कि उन्होंने गौशाला के विषय की जानकारी ली है, पता चला है कि उक्त गौशाला ग्राम पंचायत की नही है, ग्रामीणों ने एक जगह गायों को इकठ्ठा कर दिया है। लेकिन उनके द्वारा गायो को भोजन और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मत्स्य महाविद्यालय की सिफारिश करेंगे मंत्री संजय निषाद

City News Uttar Pradesh

बांदा का जल संस्थान महा लापरवाह: संकट नजर अंदाज कर बजा रहा चैन की बंशी !

City News Uttar Pradesh

गौशालाओं में गौवंशों की दुर्दशा बनी शाश्वत सत्य : आदेश औऱ निर्देश का नहीं महत्व !

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ने दिए निर्देश : कोविड प्रोटोकाल उल्लंघन के तीन लाख मुकदमे वापस लेने का फैसला …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘तटबंधों’ का किया निरीक्षण: प्रशासन को 24 घंटे ‘अलर्ट’ रहने के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

सपा की मदद से मुख्तार की बहू निकहत ने जेल को बनाया था ‘घर’, चौंकानें वाला खुलासा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़