28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अघोषित बिजली कटौती से परेशान अन्नदाता, - 20 घंटे मिले बिजली, वरना पावर हाउस में लटकेगा ताला
उत्तर प्रदेश

अघोषित बिजली कटौती से परेशान अन्नदाता, – 20 घंटे मिले बिजली, वरना पावर हाउस में लटकेगा ताला

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दर्जनों किसानों ने जसपुरा क्षेत्र पावर हाउस कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया है। कहा है कि महज दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अघोषित बिजली कटौती होने के कारण निजी नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, इससे किसानों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। पलेवा और अन्य किसानी संबंधी कार्य ठप पड़े हुए हैं।

अघोषित बिजली कटौती से परेशान अन्नदाता, - 20 घंटे मिले बिजली, वरना पावर हाउस में लटकेगा ताला
Annadata troubled by unannounced power cut, – 20 hours of electricity, otherwise the lock will hang in the power house

किसानों ने मुख्य अभियंता को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बिजली विभाग को किसानों की समस्याओं को पहले ही अवगत करा दिया गया था, लेकिन विभाग ने जसपुरा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। किसान लगातार पांच वर्षों से आंदोलनरत रहे, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

किसानों ने मांग की है कि शासन के आदेश के मुताबिक 20 घंटे बिजली आपूर्ति दिलाई जाए अगर ऐसा नहीं हुआ तो जसपुरा क्षेत्र के सैकड़ो किसान 16 दिसंबर को जसुपरा पावर हाउस में ताला बंद कर चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर किसान सत्यनारायण पांडेय रामपुर, शिवपरसन सिंह यादव सिकहुला, कामता सिंह परमार सिकहुला, राजू तिवारी रामपुर, रिषि द्विवेदी रामपुर, आनंद तिवारी रामपुर, रामदास कुशवाहा, इरफान, मुकेश, शंकर, शिवकरन, जयनारायण, अजय सिंह, मलिक यादव, सुरेंद्र त्रिपाठी, विचित्र सिंह, कुलदीप सिंह आदि किसान मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रकाश द्विवेदी ‘मोदी मंत्र’ के सबसे बड़े पुजारी : पौंडरा में हवन की अगुवाई कर दिखाया सियासी जोश

सवालों के घेरे में पूरा तंत्र: दुष्कर्म पीड़िता के ‘परिजनों’ पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

City News Uttar Pradesh

खाकी पर टूटा ‘काल’: यमुना की लहरों ने छीना ‘जवान’, पांच घंटे बाद मिला ‘सिपाही’ का शव

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा सांसद की गालियों से आहत दानिश से मिले राहुल: घर जाकर लगाया गले, कैप्शन में लिखा- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान

City News Uttar Pradesh

सामूहिक विवाह योजना में नई व्यवस्था लागू: बायोमेट्रिक व फेस आईडी से होगा सत्यापन

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ग्रामीण आवास योजना में सुधार को लिखा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़