City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- डीएम की निगाहें दारू बाजों पर:निरीक्षण गृह में पियक्कड़ों को ठहराने की जांच शुरू

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सिंचाई विभाग के अतिविशिष्ट निरीक्षण गृह में अनाधिकृत रूप से लोगों के ठहरने और नशेबाजी के मामले में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह का कड़ा रुख सामने आया है। उन्होनें केन नहर प्रखण्ड के अधिशासी अभियंता को जांच टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही सहायक अभियंता गरुण देव कार्यवाही के घेरे में जकड़ जानें की संभावना बढ़ गई है।
पता चला हैं की नरैनी विधायक राजकरण कबीर ने बीते दिनों जिला प्रशासन को सूचित किया था कि अतिविशिष्ट निरीक्षण गृह के कक्ष संख्या 3 में अनाधिकृत रूप से कुछ लोग ठहरे हैं और नशेबाजी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वीआईपी लिपिक को मौके पर भेजा गया था। लिपिक को निरीक्षण गृह में मौजूद चौकीदार हयात ने बताया की केन नहर प्रखण्ड में सहायक अभियंता गरुण देव ने फोन करके कक्ष खोलने को कहा था। इसके बाद कक्ष को खाली कराया गया था।


इधर जिलाधिकारी के हवाले से प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने अधिशासी अभियंता केन नहर प्रखण्ड को पत्र भेजकर उक्त मामले के उल्लेख के अलावा यह भी स्पष्ट किया है कि पहले भी दो-तीन बार इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई हें। शिकायतों को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए गए , लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण गृह के कर्मचारियों का कार्य अत्यंत आपत्तिजनक है। अधिशासी अभियंता से मामले की जांच कराकर आख्या तलब की । अन्यथा निरीक्षण गृह की चाबियां अपनी अभिरक्षा में लिए जाने की भी चेतावनी दी है।


जिलाधिकारी का कड़ा रुख सामने आने के बाद अधिशासी अभियंता केन नहर प्रखण्ड ने सहायक अभियंता ईश्वरदयाल शुक्ला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक सप्ताह में आख्या तलब की है। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार पटेल और उप राजस्व अधिकारी कृष्ण कुमार को समिति का सदस्य बनाया गया है। माना जा रहा है कि जांच के बाद सहायक अभियंता गरुण देव पर कार्यवाही हो सकती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा सशक्त युवा समर्थ समाज की आधार शीला

चोरों नें गृह स्वामी के पुत्र की चाकुओं से की नृशंस हत्या : आक्रोशित लोगों नें लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

युवती से किया दुष्कर्म: विरोध पर ओवरब्रिज से फेंका, जिला अस्पताल में भर्ती

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली का वादा हो गया पूरा

City News Uttar Pradesh

कुष्ठ रोग पर सोनरही में जन जागरूकता : रोकथाम के बताये गये उपाय

City News Uttar Pradesh

Banda : टीकाकरण से छूटने वालों को मौपप राउंउ का करना पड़ेगा…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़