24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- पुलिस को सल्यूट : प्रेमी युगलों का दिल “बागवां” कर दिया

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । पुलिस की अकर्मण्यता, और उनके द्वारा जनता के शोषण अभद्रता की बातें अक्सर खबरों की सुर्खियां बनती रहती हैं, लेकिन कभी-कभी पुलिस ऐसे कार्य भी करती है जो समाज के लिए मानवता का बड़ा संदेशबन जाते हैं।ऐसा ही एक उदाहरण बांदा पुलिस नेपेश किया की दिल बागबां हो उठा। उन्होनें दो प्रेमियों के टूटे दिलों को मिलाकर एक-दूजे के लिऐ कर दिया, जो पारिवारिक विरोध के चलते आत्महत्या का इरादा बना चुके थे। यह दोनों बालिग प्रेमी-प्रेमिका पुलिस अभिरक्षा के बीच शादी के बंधन में बंध गए। दोनों पुलिस को बार-बार धन्यवाद बोलते रहे।

यह गाथा बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव के रहने वाले कल्लू और अतर्रा के पिंडखर की रहने वाली युवती पूजाकी है, जो बीते दो साल से प्रेम संबंधों में थे। दोनों के परिजन उनकी शादी को तैयार नहीं थे। पुलिस ने बताया कि पूजा के परिजनों ने उसकी शादी बिना उसकी मर्जी तय कर दी थी। गोद भराई की रस्म भी कर दी। प्रेमी ने विरोध किया तो परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। प्रेमी की पिटाई की बात जब प्रेमिका को पता चली तो उसे बहुत दुख हुआ। उसने जहर खा लिया। परिवार के लोग गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्रेमी युवक भी हालचाल लेने अस्पताल पहुंच गया।


बहरहाल, प्रेमिका की जान बच गई। पूरा मामला पुलिस की संज्ञान में पहुंचा। पुलिस ने मानवता की अलख जगाई। प्रेमी-प्रेमिका के शिक्षा दस्तावेज देखे। दोनों के निवेदन पर पुलिस उनको गौरा बाबा धाम मंदिर ले गई। वहां पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों की शादी करा दी गई। इस अवसर पर महिला सब इंस्पेक्टर प्रभा पांडे मौजूद रहीं। बाद में पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में प्रेमी युगल को उनकी बताई जगह के लिए भेज दिया। अब दोनों बहुत खुश हैं और पुलिस का तहे दिल शुक्रिया अदा कर रहें हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : हो गया कमाल:बांदा की बेटी के सिर इंडिया प्रिसेंज का ताज …

City News Uttar Pradesh

खेत में धान की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या : एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

प्रदेश सरकार व्यापारियों के कल्याण को तत्परत : रविकांत गर्ग

योजना में लापरवाही : बांदा मंडल में पूरे नहीं हुए पिछले साल की खेत तालाब

यूपी : माफिया अतीक अहमद की 34 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई जब्त, गुजरात जेल में बंद है डॉन

City News Uttar Pradesh

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसी और कूलर बन गये हैं शो पीस

ब्रेकिंग न्यूज़