25.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- डीएम कड़े तेवर में, ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने को गर्जी जेसीबी, मचा हड़कंप

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ग्राम समाज की भूमि को जिलाधिकारी आनन्द सिंह नें अतिक्रमण मुक्त कराने की ठान कर अतिक्रमणकारियों कड़क मिजाजी मिटा दी। उनके बेहतरीन अभियान की शुरुवात सदर तहसील के हटेटीपुरवा से हो गई। जेसीबी की गर्जना से कई वर्षों से पक्का मकान बनाकर रह रहे लगभग 46 ग्रामीण बेघर होकर खुले आसमान तले आ गए। प्रशासन ने उनके मकानों को नेस्तनाबूत करा दिया। अफसरों का कहना है कि ग्राम पंचायत की भूमि में अवैध कब्जे किए गए थे। उधर, बेघर हुए परिवारों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को दिए सामूहिक ज्ञापन में आवासीय पट्टा होने का दावा करते हुए धोखाधड़ी से मकान गिराने का आरोप लगाया।

शहर सीमा से जुड़े हटेटीपुरवा में राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों की टीम ने दर्जनों पक्के निर्मित व अर्द्धनिर्मित मकानों पर जेसीबी चलवा दी। बाउंड्री भी तोड़वाई। यहां आबाद परिवारों की महिला पुरुष नौटंकी पर उतर आये।रोते-गिड़गिड़ाते और जमीन का आवासीय पट्टा होने की दलील देते रहे, लेकिन सख्त डीएम के आगे उनकी एक नहीं चली। बेघर हुए महिला-पुरुष ने सामूहिक हस्ताक्षरों से डीएम को दी अर्जी में कहा कि वह गरीब और मजदूर हैं। उन्हें घर बनाने के लिए आवासीय पट्टा दिया गया था। करीब डेढ़-दो दशक से रह रहे हैं। बिना किसी सूचना या नोटिस के धोखाधड़ी से कागजों में हस्ताक्षर कराकर प्रशासन ने उनके मकान ध्वस्त कर दिए। इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे भी लिए हुए हैं। अब कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और आवास दिए जाने की मांग की। ज्ञापन में 46 महिला पुरुषों के नाम दर्ज हैं।

उधर, तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने बताया की ग्राम समाज की 4 हेक्टेयर बंजर भूमि में अवैध कब्जे थे। ग्राम प्रधान ने शिकायत की थी। यह भूमि सरकारी योजनाओं के लिए नगर पालिका, विद्युत और सिंचाई विभागों को दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी यहां जमीन बेची है उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ भू माफिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चाट की दुकानें : संक्रमण को दे रहीं बढ़ावा, पुलिस खामोश …

सदर प्रत्याशी प्रकाश के प्रचार शंखनाद में विपक्षी प्रत्याशी हुये गुम ?

City News Uttar Pradesh

यात्रियों को लिए बड़ी खुशखबरी : अब चित्रकूट से अयोध्या तीर्थ स्थल तक जाएंगी रोडवेज बसें

चाइल्ड ट्रस्ट का कोरोना काल में धमाल, कारवां गावों में पहुंचा …

चित्रकूट राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया का निधन : शोक की लहर व्याप्त

City News Uttar Pradesh

फर्जी एसडीएम हमीरपुर में वसूली करते गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती लगी बोलेरो पर लिखा था उत्तर प्रदेश सरकार … हकीकत सामने आने पर पुलिस भी रह गई हैरान

ब्रेकिंग न्यूज़