28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में दो युवकों ने दी जान : एक का शव पेड़ पर लटका मिला, दूसरे ने साड़ी से फंदा बना की खुदकुशी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के ओरन और बबेरू में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक का शव गांव के बाहर रविवार को पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। पुलिस और परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि ,कारण स्पष्ट नहीं कर सके। दूसरी घटना में एक अन्य युवक ने भी कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी।


बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव का रहने वाला शिवशंकर उर्फ चुन्ना रैदास (22) अपने मामा के बेटे शिवशरण की शादी में शामिल होने के लिए 16 जून को तेंदुरा गांव गया था। शनिवार को शाम बरात वापस आई थी। इसी के कुछ देर बाद वह घर से निकल गया था। रविवार को सुबह गांव के बाहर बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे पर शव लटका मिला।


मामा शिव प्रसाद ने पुलिस को बताया कि बरात से वापस आने के बाद रस्सी लेकर निकला था, लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि वह आत्महत्या कर लेगा। फिलहाल परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। परिजनों ने कोई आशंका नहीं जताई है।
मृतक अविवाहित था। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव निवासी बल्लू के पुत्र विश्राम (25) ने रविवार को सुबह कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी करता था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है बिजली की हो रही बेशुमार कटौती

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की मिट्टी बीमार : ताकत धंसी एक मीटर नीचे

City News Uttar Pradesh

घोर आश्चर्य : शासनादेश का उलंघन कर जेएन महाविद्यालय में चल रही है प्रदर्शनी

ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स की कार्यवाही: 10 दिन में 52 वाहनों को किया सीज

City News Uttar Pradesh

गजब की खबर : पच्चीस अरब खर्च, तीन सरकारें नहीं पूरे करा पाईं पुल ! …

टमाटर की कीमत पर कब लगेगी लगाम ? अब 160 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़