City News Uttar Pradesh
दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मिली लाश: इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में गृहस्वामी का शव घर के बाहर पड़ा मिला, नींद में छत से गिरने से मौत की आशंका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में गृहस्वामी का शव घर के बाहर पड़ा मिला। स्वजन नींद से उठने में दीवार न होने पर छत से नीचे रोड पर गिरने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बे के पुरानी तिंदवारी निवासी 45 वर्षीय सूरज वर्मा सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने मकान की छत पर सोने चला गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे पारिवारिक भाई अजय जब ईंटा उतारने गया तो वह घर के बाहर लहूलुहान पड़ा मिला। आनन-फानन स्वजन उसे पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत देखकर घटना का मेमो पुलिस को भेजा।

दिवंगत के साले जितेंद्र कुमार वर्मा ने आशंका जताई की देर रात वह लघुशंका के लिए उठे होंगे। नींद में होने के चलते उनका छत से नीचे गिरना लग रहा है। मजदूरी करके सूरज अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने घर का इकलौता बेटा था। अपने पीछे पत्नी अमित कुमारी एक पुत्र व चार पुत्रियां छोड़ गया है। एसआइ सालिक पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुनर्जीवित हुई चंद्रावल: ‘नाला’ बनी ‘धारा’ अब किसानों की जीवन रेखा !

City News Uttar Pradesh

वीआईपी सिमौनी मेला में पहले दिन राजनीतिक सन्नाटा : भंडारे के साथ हुआ आगाज

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश के प्रयास से पर्यटन की बाहर : योजनायें स्वीकृत

City News Uttar Pradesh

गर्मी पहलवान नें बिजली विभाग को कर दिया है चित्त : आपूर्ति व्यवस्था हो रही है फिस्स

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की “जनता” से सीधी मुलाकात: जल्द समाधान के सख्त आदेश

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराएं : जिलाधिकारी अनुराग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़